{"_id":"67d863047862bad5e90b548d","slug":"mother-and-daughter-died-after-being-hit-by-a-car-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-141455-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कार की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कार की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत
विज्ञापन
मृतक कैलाशा। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
सिंगाही/ निघासन। सिंगाही थाना के गांव बसंतापुर में कार ने बाइक को टक्कर मार दी, इससे बाइक सवार मां और बेटी की मौत हो गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। नाराज लोगों ने कार को फूंकने का प्रयास किया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।
रमुआपुर के गांव बसंतापुर निवासी 18 वर्षीय सुमेरचंद्र ने बताया कि उनकी 45 वर्षीय मां कैलाशा बीमार थीं। वह नौ वर्षीय बहन सुनीता के साथ उन्हें बाइक पर बैठाकर सोमवार को दवा लेने सिंगाही आया था। वहां से करीब दो बजे दवा लेकर घर वापस जा रहा था।
इसी दौरान तेज गति से आती हुई कार देखकर उसने बाइक सड़क के किनारे लगा दी, लेकिन कार चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। घायल अवस्था में तीनों को सीएचसी निघासन में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टर ने कैलाशा और सुनीता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घायल सुमेरचंद्र को जिला अस्पताल भेजा गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ सिंगाही अजीत कुमार सरोज ने बताया कार को कब्जे में लिया गया है। कार चालक रमुआपुर का है। वह मौके से फरार हो गया था। गांव में पुलिस तैनात की गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

मृतक कैलाशा। फाइल फोटो- फोटो : संवाद

मृतक कैलाशा। फाइल फोटो- फोटो : संवाद

मृतक कैलाशा। फाइल फोटो- फोटो : संवाद