फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   most wanted vikash dubey

नेपाल सीमा पर चस्पा किए कुख्यात विकास के पोस्टर, बढ़ाई गई सतर्कता

Mon, 06 Jul 2020 10:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
most wanted vikash dubey
संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी) में फरार बदमाश विकास दुबे के चिपकाए गए पोस्टर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। कानपुर मामले को लेकर फरार आरोपी विकास दुबे के ऊपर ढाई लाख का इनाम घोषित करने के बाद उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। ऐसे में नेपाल जाने की आशंका को देखते हुए नेपाल सीमा पर खासी चेकिंग की जा रही है। आने-जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा है। सीमा पर जगह-जगह फरार विकास के पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन

कानपुर घटना के मुख्य आरोपी विकास दुबे के सीमा के रास्ते नेपाल जाने की आशंका के चलते सीमा पर पुलिस खासी अलर्ट है। सोमवार को उस पर ढाई लाख का ईनाम घोषित हो जाने के बाद से ही उसके पोस्टरों को थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर चस्पा किया गया। गौरीफंटा सीमा पर प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र यादव आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं तो तलाशी भी ली जा रही है। लोगों की आईडी भी चेक की जा रही है। एसएसबी के जवान भी बार्डर पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

संपूर्णानगर। आरोपी विकास दुबे को लेकर सीमा पर सतर्कता बरती जा रही है। सोमवार को थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह भी दलबल के साथ गश्त करते रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि विकास दुबे के पोस्टर सीमा के निकट खजुरिया, बसही, रानीनगर, मिर्चिया, बमनगर, सुमेरनगर आदि गांवों में तिराहों और चौराहों पर चस्पा किए जा रहे हैं। साथ ही सीमा पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। जंगली रास्तों पर भी गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed