फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Morning rain, clouds swirling throughout the day

सुबह बारिश, दिन भर उमड़ते-घुमड़ते रहे बादल

Thu, 25 Jun 2020 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Morning rain, clouds swirling throughout the day
पलेवा करता किसान। - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। शहर में सुबह हल्की बारिश होने के बाद तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। इससे लोगों के गर्मी में पसीने छूट गए। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय है, जिससे चार-पांच दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मानसून सक्रिय तो जरूर हुआ है, लेकिन बारिश कहीं-कहीं टुकड़ों में हो रही है। इससे लोगों को अभी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। क्योंकि तेज धूप निकलते ही पारा फिर चढ़ने लगता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक चार-पांच दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा, जिससे तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। अब तक टुकड़ों में अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हुई है। आंधी चलने के आसार नहीं है।
विज्ञापन


अमीरनगर में मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिले
अमीरनगर। उमस भरी गर्मी के बाद गुरुवार की रात से सुबह तक गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई जिससे खेत जलमग्न हो गए। किसानों ने धान की रोपाई का काम शुरू किया। वहीं तेज बारिश से गन्ना समिति कुंभी, सहकारी संघ, पूर्ति भंडार आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। रुक-रुक कर हुई बारिश से गन्ने की फसल को लाभ हुआ है। वहीं तमाम किसानों का साठा धान तैयार हो चुका है जिसकी इसी सप्ताह कटाई होना है, उन्हें दिक्कत हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed