फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   More than two thousand teachers will roar in Delhi on October 1

Lakhimpur Kheri News: एक अक्तूबर को दिल्ली में दो हजार से ज्यादा शिक्षक भरेंगे हुंकार

Fri, 29 Sep 2023 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
More than two thousand teachers will roar in Delhi on October 1
प्रेस वार्ता करते अटेवा संघ के पदा​धिकारी
लखीमपुर खीरी। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा संघ के पदाधिकारियों में आक्रोश दिखाई दे रहा है। एक दिवसीय धरना देने के लिए जिले के करीब दो हजार से ज्यादा शिक्षक 30 की शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अटेवा के पदाधिकारियों का कहना है कि 2024 में पेंशन बहाली करने वाली सरकार ही राज करेगी।
विज्ञापन

अटेवा के जिला संयोजक ने बताया कि अटेवा लगातार एनएसपी का विरोध करता आया है। इसको लेकर बीते जून महीने में पेंशन रथ यात्रा का आयोजन हुआ था। एक अक्तूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में पेंशन शंखनाद महारैली का आयोजन हो रहा है, जिसमें जिले से दो हजार से अधिक शिक्षक भाग लेंगे। बताया कि आंदोलन और लगातार हो रहे एनएसपी के विरोध को देखते हुए पांच राज्यों में पेंशन बहाल हो चुकी है, तो फिर पूरे देश में क्यों नहीं। प्रदेश संगठन मंत्री व जिला संरक्षक संदीप वर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षक, कर्मचारी विरोधी है और शिक्षकों, कर्मचारियों के प्रति तानाशाही रवैया अपना रही है। आने वाले 2024 के चुनाव में अंजाम भुगतान होगा।
विज्ञापन

जिला रैली प्रभारी डॉ. कमल किशोर मौर्य ने कहा कि लखीमपुर से दिल्ली जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। मुख्यालय से 10 बसें, गोला से तीन बसें, बांकेगंज, मोहम्मदी व पसगवां से एक बस के साथ पूरे जनपद से सैकड़ों निजी वाहनों से शिक्षक कर्मचारी दिल्ली पहुंचेंगे। 30 सितंबर की शाम चार बजे धर्मसभा इंटर कॉलेज से बसें रवाना होंगी। जिला महामंत्री मनोज वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, जिला मीडिया व रैली प्रभारी डॉ. कमल किशोर मौर्य, संतोष वर्मा, डॉ. अनिल वर्मा, दीपक वर्मा, सुरेंद्र मौर्य, सतीश वर्मा, डॉली वर्मा, नीलम राज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed