फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   More than three lakh rupees were swindled in the name of a job in a hospital

Lakhimpur Kheri News: अस्पताल में नौकरी के नाम पर तीन लाख से ज्यादा की ठगी

Fri, 12 Sep 2025 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
More than three lakh rupees were swindled in the name of a job in a hospital
लखीमपुर खीरी। भीरा निवासी एक युवक ने मोहल्ला हाथीपुर निवासी पिता-पुत्र पर नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख से ज्यादा की ठगी करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिए। ज्वाइनिंग न होने पर ठगी का एहसास हुआ तो पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज न होने की वजह से कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना भीरा के गांव जनकपुर निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शहर के मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी निवासी कमल उसका परिचित है। बीती 31 मई को कमल ने कहा कि उसके पिता वीजेंद्र जिला चिकित्सालय मोतीपुर ओयल में अधिकारी हैं, वहां पर संविदा की जगह है। सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने की बात कहते हुए एक लाख रुपया बतौर सिक्योरिटी जमा करने की बात कही।
विज्ञापन

कमल के कहने पर उसने और उसके परिचित संतोष कुमार, रीता देवी निवासी सल्लिया थाना भीरा, अमित कुमार निवासी महेशपुर थाना गोला, रूबी देवी निवासी रैनागंज थाना भीरा, सूरज कुमार निवासी खैरीपुरवा थाना-फूलबेहड़ ने कमल और उसके पिता के द्वारा बताए गए खाता धारक अनुभव सक्सेना, आकाश सक्सेना, शालिनी, सुरेंद्र, जीशान के बैंक खातों में अलग-अलग तारीखों में 1,92,000 रुपये दे दिए। वहीं 11 जून 2025 को सुबह नौ बजे दोनों आरोपियों ने अपने घर पर उससे 58 हजार रुपये, संतोष कुमार, अमित कुमार, रीता देवी, सूरज कुमार से 50 हजार, रूबी से 70 हजार रुपये नकद ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी को आरोपी कमल और उसके पिता ने अपने हाथों से फर्जी नियुक्ति पत्र दिए। आरोप है कि सभी को जिला अस्पताल पहुंचने और ज्वाइनिंग कराने की बात कही थी। सभी लोग जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर काफी देर इंतजार के बाद भी ज्वाइनिंग नहीं कराई। आरोपी कमल ने बताया कि जो डाॅक्टर ज्वाइनिंग कराते हैं, उनके पिता की मृत्यु हो गई है, ज्वाइनिंग नहीं हो पाएगी। बाद में खोजबीन करने पर मालूम हुआ कि सभी लोगों के नियुक्ति पत्र फर्जी हैं। पीड़ित की तहरीर पर कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed