फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   More than five hundred children can get admission in the first phase

Lakhimpur Kheri News: पहले चरण में पांच सौ से अधिक बच्चों को मिल सकता है प्रवेश

Wed, 31 Jan 2024 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
More than five hundred children can get admission in the first phase
लखीमपुर खीरी। शिक्षा के अधिकार के तहत पहले चरण के लिए आवेदन हो रहे हैं। बच्चों को निशुल्क अच्छी शिक्षा मिले इसे लेकर पहले चरण में करीब पांच सौ से अधिक बच्चों को प्रवेश दिलाने का लक्ष्य है। 25 फरवरी को लाटरी निकालकर पात्र अभिभावकों को प्रवेश के सहमति पत्र वितरित दिए जाएंगे। अब तक कुल 331 अभिभावकों ने प्रवेश के लिए आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

गरीब परिवारों को भी अच्छी शिक्षा मिले, इसे लेकर आरटीई यानी शिक्षा का अधिकार योजना चला रही है। इस योजना के तहत पहले चरण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बता दें कि जिले में 773 स्कूल हैं। इनमें 5747 बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्कूल पोर्टल पर मैप किए जा चुके हैं। योजना के तहत 20 जनवरी से आवेदन लिए जाएंगे। चार चरणों में होने वाली प्रक्रिया सात जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि पहले चरण में 18 फरवरी तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद 19 से 25 फरवरी तक सत्यापन के बाद उन्हें लॉक किया जाएगा। 25 फरवरी को लाटरी निकाली जाएगी। इसमें पात्र अभिभावक के बच्चों को सहमति पत्र प्रदान किए जाएंगे। सहमति पत्र मिलने के बाद छह मार्च तक सभी स्कूलों को प्रवेश दिलाया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलालों के चक्कर में न पड़ें अभिभावक
आरटीई के तहत आवेदन करने से पहले अभिभावक दलालों के चक्कर में पड़ जाते हैं। सक्रिय दलाल अभिभावकों से प्रवेश के नाम पर मोटी रकम वसूल लेते हैं। बाद में प्रवेश न मिल पाने पर अभिभावकों को परेशानी उठानी पड़ती है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि आरटीई के तहत होने वाले प्रवेश निशुल्क हैं। किसी भी अभिभावक को रुपये देने की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि प्रवेश कराने के नाम पर कोई भी रुपये मांगता है तो सीधे उनसे शिकायत करें।

पहले चरण के छह मार्च तक होंगे प्रवेश
20 जनवरी से 18 फरवरी तक आवेदन लिए जाएंगे। 19 से 25 फरवरी तक सत्यापन व लॉक करने की प्रक्रिया चलेगी। 25 फरवरी को लाटरी निकाली जाएगी। छह मार्च तक प्रवेश दिए जाएंगे।

दूसरे चरण के आठ अप्रैल तक होंगे प्रवेश
एक से 30 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे। एक अप्रैल से सात अप्रैल तक सत्यापन व लॉक करने की प्रक्रिया चलेगी। आठ अप्रैल को लाटरी निकाली जाएगी। आठ अप्रैल के बाद तक प्रवेश लिए जाएंगे।


तीसरे चरण के 23 मई तक होंगे प्रवेश
15 से आठ मई तक आवेदन लिए जाएंगे। नौ मई से 15 मई तक सत्यापन व लॉक करने की प्रक्रिया चलेगी। 16 मई को लाटरी निकाली जाएगी। 23 मई तक तक प्रवेश दिए जाएंगे।

चौथे चरण के सात जुलाई तक होंगे प्रवेश
एक जून से 20 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। 21 जून से 27 जून तक सत्यापन व लॉक करने की प्रक्रिया चलेगी। 28 जून को लाटरी निकाली जाएगी। सात जुलाई तक प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed