{"_id":"681262fb89e7a4c59a02dca3","slug":"more-than-a-hundred-teak-trees-were-cut-without-permit-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-144774-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिना परमिट काटे गए सागौन के सौ से ज्यादा पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिना परमिट काटे गए सागौन के सौ से ज्यादा पेड़
विज्ञापन
निघासन। मझगईं रेंज के महेंद्र नगर गांव में जमीन के विवाद के बीच सागौन के पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर वन विभाग की टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में लकड़ी बरामद की है।
गांव निवासी जीत सिंह और लखविंदर कौर के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। लखविंदर कौर ने इस संबंध में सीओ निघासन सहित वन विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। आरोप है कि जीत सिंह ने विवादित जमीन पर लगे सागौन के पेड़ बेच दिए।
शिकायत के बाद मझगईं रेंज से पहुंची वन विभाग की टीम ने एक घर में सागौन की लकड़ियों का जखीरा बरामद किया। जांच में सामने आया कि सौ से अधिक पेड़ों की कटाई की गई है, जिनमें से कई की जड़ें नदी में मिलीं। विभाग ने मौके से दो लकड़कट्टों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, यह क्षेत्र दुधवा नेशनल पार्क के पास स्थित है। बिना परमिट इस कटाई का होना वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
मामले में डीएफओ नॉर्थ सौरीश सहाय ने बताया कि बरामद सागौन की नाप कराई जा रही है। कुछ पेड़ों का परमिट है, परमिट से अधिक कटान पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।