फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   More than 500 teenagers got the protection vaccine

500 से अधिक किशोरों को लगा सुरक्षा का टीका

Tue, 04 Jan 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
More than 500 teenagers got the protection vaccine
लखीमपुर खीरी। सोमवार को 15 से 18 साल के आयु वालों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ। इसके लिए जिले भर में 20 केंद्र बनाए गए हैं। शाम तक 500 से अधिक का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर सुबह नौ बजे टीकाकरण का आगाज हुआ। जिला अस्पताल में दोपहर तक 42 जबकि महिला अस्पताल में 35 को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी तैयारी की गईं थीं। शाम तक मिली जानकारी के अनुसार 500 से अधिक को वैक्सीनेशन किया गया।
विज्ञापन

पलियाकलां। सीएचसी में पहले दिन वैक्सीनेशन कराने वालों की संख्या बेहद कम रही। मगर, वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह रहा। शाम तक 40 को वैक्सीन लगी।
बांकेगंज। केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप बांकेगंज सीएचसी में सोमवार को 15 से 18 वर्ष तक के किशोर और किशोरियों को कोविड-19 की रोकथाम के लिए वैक्सीन लगनी शुरू हुई। इसमें छह किशोर और दो किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई। कुशाग्र मिश्रा ने पहला टीका लगवाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार नरवरिया ने बताया कि शाम तक आठ लोगों को वैक्सीन लगाई है। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड लाकर भी किशोर और किशोरियां टीकाकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले को मिली वैक्सीन
एक जनवरी
कोवाक्सीन-46 हजार डोज
कोवाशील्ड- 70 हजार डोज
शहर के टीकारकण स्थल
जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र नौरंगाबाद, गोटैयाबाग व निर्मलनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed