फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   More than 40 units worth Rs 1500 crore are nearing completion.

Lakhimpur Kheri News: 1500 करोड़ की 40 से ज्यादा इकाइयां धरातल पर उतरने के करीब

Thu, 08 Feb 2024 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
More than 40 units worth Rs 1500 crore are nearing completion.
मैगलगंज में ग्लोबस ग्रुप का लगा बाटलिंग प्लांट
लखीमपुर खीरी। पिछले साल हुए यूपी इन्वेस्टर्स समिट में मिले 2500 करोड़ के निवेश में करीब 1500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरने को हैं। 19 फरवरी को होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में इनके पेश होने की तैयारी चल रही है। 1500 करोड़ की इंडस्ट्री से जनपद के करीब 30 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सकेगा। उपायुक्त उद्योग के मुताबिक, करीब 40-45 कंपनियां धरातल पर उतरने को तैयार हैं। इनमें कुछ में नए वित्तीय वर्ष में उत्पादन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


पिछले साल 25 जनवरी को जिले में हुए निवेशक सम्मेलन में कुल ढाई हजार करोड़ के करीब 90 प्रोजेक्ट के एमओयू साइन हुए थे। हालांकि, सफलता महज आधे प्रोजेक्ट पर ही मिली है। बता दें कि शासन से जनपद को पहले 200 और फिर 300 करोड़ के एमओयू करने का लक्ष्य मिला था, लेकिन उद्योग विभाग और आईआईए के सहयोग से एमओयू की संख्या लगभग छह गुनी हो गई। हालांकि, पूरे एक साल के दौरान उद्योग विभाग को करीब 1500 करोड़ के एमओयू को जमीन पर उतरने में सफलता हासिल हुई है।
विज्ञापन

अब 19 फरवरी को संभावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के तहत जिले के सभी 40 से ज्यादा उद्यमियों को उत्साहवर्धन के लिए लखनऊ बुलाया जाएगा। उपायुक्त उद्योग संजय सिंह ने बताया कि वह ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियों में जुटे हैं। सभी उद्यमियों और प्रोजेक्ट आदि का डाटा तैयार किया जा रहा है। बताया कि 2500 करोड़ के एमओयू में 15 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू होने से जिले के करीब 50 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
क्या है ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी
उपायुक्त संजय सिंह ने बताया कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का अर्थ है कि जिन प्रोजेक्ट पर एमओयू हुए थे, उनका धरातल पर उतर जाना। बताया कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में वह उद्यमी शामिल होते हैं, जिनके प्रोजेक्ट धरातल पर उतरने की तैयारी में हों। बताया कि 40 से ज्यादा प्रोजेक्ट हैं, जिन पर काम शुरु हो गया है। अधिकांश में जमीनें खरीदी जा चुकी हैं। कई अन्य काम भी पूरे कराए गए हैं।


इन एमओयू पर शुरू हुआ काम, ग्लोबस ग्रुप में मार्च-अप्रैल से उत्पादन
उपायुक्त उद्योग संजय सिंह ने बताया कि बड़े निवेशकों में 200 करोड़ के ग्लोबस ग्रुप, 200 करोड़ के जुआरी ग्रुप, एमएसएमई के तहत करीब एक करोड़ की विंबा कंपनी, पांच करोड़ की मां मैहर देवी खांडसारी उद्योग, पांच करोड़ की तिरुपति टिंबर्स आदि शामिल हैं। उपायुक्त उद्योग संजय सिंह ने बताया कि एथेनॉल डिस्टलरी एंड बॉटलिंग प्लांट लगाने वाली दिल्ली बेस्ड कंपनी ग्लोबल ग्रुप ने सबसे तेजी से काम की शुरुआत की है। कंपनी ने 200 करोड़ का एमओयू साइन किया था। उधर, कंपनी के प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जमीन पहले ही खरीद ली जा चुकी है। बॉटलिंग प्लांट लग गया है। हम मार्च-अप्रैल से उत्पादन भी शुरू कर देंगे। बताया कि हम अपने प्लांट से ही यूपी सरकार को अंग्रेजी शराब की सप्लाई शुरू कर देंगे। बताया कि डिस्टलिरी यूनिट के लिए पर्यावरण विभाग से एनओसी के लिए प्रयास कर रहे हैं।
-------------
वर्जन
जिले में पिछले साल करीब ढाई हजार करोड़ के करीब 90 प्रोजेक्ट पर एमओयू साइन हुए थे। पिछले एक साल में हमने आधे पर सफलता हासिल की है। करीब 40-45 प्रोजेक्ट पर काम शुरु हो गया है। अन्य पर प्रयास किया जा रहा है। एमओयू के बाद इंडस्ट्री लगने में डेढ़ से दो साल का समय लगता है। हम ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 40-45 प्रोजेक्ट के साथ जा रहे हैं।
संजय सिंह, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed