{"_id":"6942e6d866630a015c0e5d3b","slug":"more-than-24-suspects-were-questioned-yet-the-police-came-up-empty-handed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-163840-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 24 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ, फिर भी पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 24 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ, फिर भी पुलिस खाली हाथ
Wed, 17 Dec 2025 10:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 17 Dec 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
फरधान। क्षेत्र की बेहजम रोड पर कोचिंग जा रही इंटर की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना को 60 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस बीच पुलिस करीब 24 से ज्यादा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है, पर अभी कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है, जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
सोमवार सुबह ये घटना होने के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज करके जांच कर रही है। इस घटना के खुलासे के लिए एक तरफ पुलिस 24 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं खुलासे के लिए तीन थानों की पुलिस टीम के अलावा एसओजी तथा साइबर क्राइम टीम समेत 10 टीमें लगी हैं। इसके बाद भी तीसरे दिन तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
मामले की गंभीरता देखते हुए एडिशनल एसपी खुद लगाए गए हैं। बुधवार को पुलिस दिनभर लखीमपुर-बेहजम मार्ग पर लगे सीसी कैमरों के फुटेज, संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच के साथ कई लोगों से पूछताछ करने में लगी रही। देर शाम तक पुलिस घटना कारित का करने वाले आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
बॉक्स
आरोपियों की तलाश हो सकती है धीमी
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एसपी संकल्प शर्मा ने एक साथ प्रभारी निरीक्षक, चौकी इंचार्ज और भी बीट सिपाही समेत तीन लोगों को निलंबित कर दिया है। वहीं बुधवार की देर शाम तक किसी नए प्रभारी को भी जिम्मेदारी नहीं दी गई। इससे पुलिस की कार्रवाई धीमी होने की आशंका बढ़ गई है।