{"_id":"5d96395a8ebc3e01723272d1","slug":"moot-lakhimpur-news-bly378750450","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल राइटिंग कर रहे बाइक चालक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल राइटिंग कर रहे बाइक चालक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। पलिया- निघासन स्टेट हाईवे पर कर्बला के पास अज्ञात वाहन ने ट्रिपल राइडिंग के दौरान एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार बाइक चालक की मौत हो गई। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्षेत्र के गांव बोटन पुरवा निवासी 40 वर्षीय पीतांबर अपने गांव के ही 45 वर्षीय मुल्लू, सुरजी पुरवा निवासी 55 वर्षीय पैकरमा को बाइक पर बैठाकर गुरुवार को निघासन आया था। यहां पर काम निपटाने के बाद वह तीनों बाइक से घर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के आगे स्थित कर्बला के पास पलिया से निघासन की ओर आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों गिर गए। बाइक चालक वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। क्राइम प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि वाहन की जानकारी नहीं हो सकी है। किस वाहन से टक्कर लगी है उसका पता लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट लगाए था।