फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Money Club Bhira won the volleyball match

Lakhimpur Kheri News: वॉलीबॉल में मनी क्लब भीरा ने जीता मुकाबला

Sat, 20 Dec 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 20 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Money Club Bhira won the volleyball match
खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। स्रोत : स्वयं
लखीमपुर खीरी। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तहत शहर के मेमोरियल मैदान व पुलिस लाइन ग्राउंड में नगर पालिका परिषद एवं क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित लखीमपुर खेल महोत्सव सीजन–2 में खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना दमखम दिखाया। वॉलीबॉल (बालक वर्ग) पुलिस टीम एवं मनी क्लब भीरा के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें मनी क्लब भीरा ने विजय प्राप्त की। वहीं, खो-खो के (बालिका वर्ग) में 22 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला एसएसबी एवं बांके बिहारी टीम के मध्य खेला गया, जिसमें एसएसबी की टीम विजयी रही। खो-खो (जूनियर वर्ग) में बांके बिहारी सरस्वती विद्या मंदिर एवं केवीएस टाइगर्स के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें बांके बिहारी सरस्वती विद्या मंदिर ने विजय श्री हासिल की। इधर खो-खो (बालक वर्ग) में 36 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन ग्राउंड में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता में अगले चरण में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। पहले मुकाबले में गोला आरएफसी व गुरुनानक इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया। इसमें गोला आरएफसी ने 4–1 से जीत दर्ज की। जेसीआई एवं नगर पालिका के मध्य खेले गए मैच में नगर पालिका ने 13 रनों से विजय प्राप्त की। इस मैच में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: अभिषेक, देवाशीष मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, ईओ संजय कुमार, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव, अर्जित अग्रवाल, पुलक अग्रवाल, खेल महोत्सव के संयोजक आशीष सिंह चौहान, कनिष्क बरनवाल, इंजीनियर दुर्गेश वर्मा, जेई समरा सईद, शैली गुप्ता, विशाल शुक्ला, मुरारी लाल, फ़ैज़ खां, सभासदगण, समस्त खेल प्रभारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed