{"_id":"67d9b7cdd879005fc704728e","slug":"monday-night-was-the-hottest-in-kheri-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-141563-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खीरी में सबसे गर्म रही सोमवार की रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खीरी में सबसे गर्म रही सोमवार की रात
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आधा मार्च बीतने के बाद मौसम के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। सूबे में सोमवार की रात तराई के खीरी जिले में सबसे गर्म रही। यहां न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जो अन्य जिलों की अपेक्षा अधिक रहा।
दूसरे नंबर पर कानपुर में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं मंगलवार दिन में रिकॉर्ड किए गए अधिकतम तापमान की बात करें तो 33 डिग्री सेल्सियस के साथ खीरी सातवें नंबर पर सबसे गर्म रहा, जबकि पहले नंबर पर अयोध्या का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
तराई में मार्च की शुरुआत से ही सूरज की बढ़ रही तपिश से अप्रैल, मई जैसा एहसास हो रहा है। पिछले एक सप्ताह में ही यहां न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री तक बढ़ गया है, जबकि अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। बीते तीन दिनों से मौसम की तल्खी ज्यादा ही बढ़ गई है। जिसमें अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच रहा है। बीते दो दिनों से जिले में तेज हवाएं भी चल रही हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों में न्यूनतम तापमान तो स्थिर रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि 20 मार्च के बाद अगले तीन-चार दिनों तक जिले में हल्के बादल छाए रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिला ::: न्यूनतम तापमान -डिग्री सेल्सियस में
खीरी ::: 24.2
कानपुर ::: 20
हमीरपुर ::: 18.2
वाराणसी ::: 18
हरदोई ::: 18
गोरखपुर ::: 17.9
बाराबंकी :::: 17.8
झांसी ::::: 17.5
बस्ती ::: 17
शाहजहांपुर ::: 17
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिला :: अधिकतम तापमान -डिग्री सेल्सियस में
अयोध्या ::: 36
वाराणसी ::: 34
झांसी ::: 33.9
प्रयागराज ::: 33.6
चुर्क ::: 33.6
हमीरपुर ::: 33.2
खीरी ::: 33
बहराइच ::: 33
सुल्तानपुर ::: 33
गाजीपुर ::: 33