फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Molestation victim girl body found hanging in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: छप्पर में फंदे से लटका मिला छेड़खानी पीड़िता का शव, पिता बोले- तनाव में थी बेटी

Thu, 19 Feb 2026 12:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 19 Feb 2026 12:19 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के निघासन में छेड़खानी पीड़ित किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार को उसका शव छप्पर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Molestation victim girl body found hanging in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन कस्बा के एक मोहल्ले में बुधवार दोपहर 13 वर्षीय किशोरी का शव घर के छप्पर में दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि छेड़खानी के मामले में नामजद आरोपी के जमानत पर छूटने के बाद से किशोरी मानसिक रूप से परेशान थी।
विज्ञापन


मृतका के पिता के अनुसार, 10 जनवरी को उनकी नाबालिग बेटी बकरियों के लिए एक बाग में पत्ते काटने गई थी, जहां पहले से घात लगाए बैठे लवलेश कुमार उर्फ लालू ने उनकी पुत्री का हाथ पकड़कर झाड़ियों में खींच लिया। उससे छेड़खानी की। शोर मचाने पर जातिसूचक गालियां देते हुए आरोपी मौके से भाग गया। मामले में निघासन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजा गया, जहां से जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


पिता बोले- जमानत पर आरोपी छूटा तो तनाव में आई बेटी 
लवलेश करीब एक सप्ताह पहले जमानत पर रिहा हुआ। परिवार का कहना है कि उसी के बाद से किशोरी तनाव में थी। घटना के समय माता-पिता घर पर नहीं थे। पिता मजदूरी के लिए खेत गए थे और मां लकड़ी बीनने बाहर गई थीं। लौटने पर परिजनों ने किशोरी को फंदे पर लटका देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली प्रभारी महेशचंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी के अनुसार रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed