फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mohit was killed and took revenge for his son's misdeeds, two arrested

Lakhimpur Kheri News: मोहित की हत्याकर लिया था बेटे से कुकर्म का बदला, दो गिरफ्तार

Sun, 16 Jul 2023 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mohit was killed and took revenge for his son's misdeeds, two arrested
पलियाकलां। 28 जून को शादी समारोह से लौटते समय मोहल्ला बाजार निवासी व्यापारी मोहित गुप्ता की हत्या मामले में पुलिस ने 16 दिन बाद खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पुत्र के साथ दुष्कर्म करने पर आरोपियों ने मोहित की गोली मारकर हत्या की गई थी। हालांकि, पुलिस की पकड़ से एक आरोपी अब भी फरार है।
विज्ञापन

28 जून की रात मोहल्ला बाजार द्वितीय निवासी संतोष गुप्ता उर्फ गुल्ले के 22 वर्षीय मोहित गुप्ता की उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने दोस्त सोमेश माधव के विवाह समारोह से लौटकर अपने घर जा रहा था। हरशंकर लान व दरगाह मंदिर के पास उसका शव 29 जून को सुबह बरामद हुआ था। जिसके बाद से पुलिस ने सीसीटीवी समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं के तहत जांच करते हुए कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
विज्ञापन

एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि मोहल्ला बाजार द्वितीय के रहने वाले मुख्य आरोपी के नाबालिग पुत्र के साथ मोहित ने दुष्कर्म किया था। इससे वह मोहित से रंजिश मानने लगा और इसी बात को लेकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मोहित की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि मामले में अभिषेक जायसवाल निवासी मोहल्ला टेहरा शहरी को भी गिरफ्तार किया है। जिसके आरोपी संग हत्या से पहले और बाद में संपर्क में रहने की बात सामने आई है। इलेक्ट्रॉनिक व मौखिक साक्ष्यों को मिलाते हुए उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी सनी उर्फ सूर्योदय निवासी मझरा फार्म कोतवाली सदर भी है, जो कि फरार है। घटना में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed