{"_id":"57d991764f1c1bef30d49138","slug":"mohana-ridden-young-man-the-other-day-bodies","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाना में डूबे युवक का तीसरे दिन शव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाना में डूबे युवक का तीसरे दिन शव मिले
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनियां।
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पशुओं के लिए चारा लेने गया था सुनील
मोहाना नदी में डूबे गांव रामनगर निवासी सुनील (23) का शव तीसरे दिन मोहाना नदी में उतराता हुआ मिल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव मिलने से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
गांव रामनगर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे उनका पुत्र सुनील पशुओं के लिए घास काटने नेपाल बार्डर के किनारे गया था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश की। तलाश के दौरान उसका हंसिया और तहमद नदी के किनारे रखा मिला, लेकिन सुनील का कोई पता नहीं लगा। सुबह गांव के ही नदी के किनारे बकरी चराने वाले कुछ बच्चों ने सुनील को नदी में घुसते देखे जाने की जानकारी दी। जिस पर परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ उसकी नदी में खोजबीन शुरू कर दी और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने भी गोताखोरों के साथ उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे ग्रामीणों को सुनील का शव मोहाना नदी में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।