फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mohana-Karnali started harvesting in village Chowgurji, five houses merged in the river

ग्राम चौगुर्जी में मोहाना-कर्णाली ने शुरू किया कटान, पांच घर नदी में समाए

Fri, 13 Aug 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mohana-Karnali started harvesting in village Chowgurji, five houses merged in the river
ग्रामीण बोले, सात घर और कटने के कगार पर
विज्ञापन

तिकुनिया। भारत नेपाल सीमा पर मोहाना नदी के पार स्थित गांव चोगुर्जी में मोहाना और कर्णाली नदी ने कटान शुरू कर दिया है। नदी ने बीते दो दिनों में पांच घरों को काटकर अपने आगोश में ले लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब सात घर अभी और कटने की कगार पर हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान तथा प्रशासन को दी है।
पंचायत सूरतनगर के मजरा गांव चौगुर्जी दो नदियों के बीच में बसा है। यहां मोहाना कर्णाली नदी दोनों कटान कर रही हैं। अभी तक गांव के शिवनारायण, भोला, रामाश्रय, भोला, राजेंद्र, का घर घर कटकर नदी में समा चुका है। वहीं गांव के महानारायण समेत अन्य सात लोगों के घर कटने की कगार पर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण खुद अपने कच्चे झोंपड़ी वाले घरों को उजाड़ रहे हैं। प्रधान प्रतिनिधि विजय शंकर ने बताया इस बाबत सूचना सिंचाई विभाग को दी है, लेकिन अभी तक विभागीय अधिकारियों ने कटान रोकने का कोई बंदोबस्त नहीं किए हैं, जिसके चलते ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। एसडीएम ने बताया इस बाबत संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल अवगत करा कर कटान रोकने का बंदोबस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा अब जंगल नं.11 गांव की ओर बढ़ी, एक घर कटा
महेवागंज/सुंदरवल। निघासन तहसील के मझरी गांव में पचास घर काटने के बाद अब शारदा नदी ने सदर तहसील की ग्राम पंचायत जंगल नं. 11 में कटान शुरू कर दिया है। कटान में एक पक्का घर समा गया है। नदी का कटान देख ग्रामीण दहशत में हैं। अगर इसी तरह नदी कटान करती रही तो इस गाँव के लोग पलायन को मजबूर हो जायेंगे।
शारदा नदी ने दो दिन से सदर तहसील के जंगल नं. 11 गांव में कटान शुरू कर दिया है, जिसमें लाला का पक्का मकान नदी में समा गया है। कटान के निशाने पर इरफान, सलीम, मुन्ना के घर हैं। यह घर किसी भी समय नदी में समा सकते हैं।

हल्का लेखपाल संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जंगल नं. 11 गांव ें कटान शुरू हो गया है। गांव पहुंचकर कटान का जायजा लिया है। जिन लोगों के घर कटान की जद में है उनको सतर्क और सामान निकाल कर सुरक्षित जगह पहुंचने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed