फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mohammadi Municipality passed budget of Rs 3 crore profit

Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदी पालिका ने पास किया तीन करोड़ लाभ का बजट

Wed, 13 Mar 2024 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mohammadi Municipality passed budget of Rs 3 crore profit
मोहम्मदी। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में तीन करोड़ के लाभ का बजट पास किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुमानित आय 334032000 रुपये के सापेक्ष 303725000 रुपये के खर्च का प्रावधान किया गया है। उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से बजट प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन

पालिका सभागार में अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में सभासद सुशीला वर्मा ने अशोक चौराहे पर आवागमन में बाधक बन रहे गड्ढे को तत्काल सही कराने व होली और रमजान पर व्यापक रूप से नगर में कीटनाशक का छिड़काव कराने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने मेला मैदान में पीपल एवं बरगद के क्षतिग्रस्त चबूतरों को सही कराने का भी प्रस्ताव रखा। इन्हें स्वीकृत कर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में फरवरी के आय-व्यय के अनुमोदन के साथ नामांतरण की 17, विरासत की तीन, मानचित्र की दो एवं स्वामित्व संशोधन की एक पत्रावली स्वीकृत की गई। संचालन शिवनंदन ने किया। बैठक में अरुण कुमार, जयदेवी गौतम, रामसिंह, अफजाल, रूपा देवी, सुशीला वर्मा, साकिब, मीना देवी, रेखा सिंह, सईद खां, मो. हनीफ, मुंताजन, अनुपम गुप्ता के अलावा अधिशासी अधिकारी गुंजन गुप्ता भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed