फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mohammadi children hoisted the flag in the sixth open state championship

Lakhimpur Kheri News: छठी ओपन राज्य चैंपियनशिप में मोहम्मदी के बच्चों ने लहराया परचम

Mon, 29 Dec 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 29 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mohammadi children hoisted the flag in the sixth open state championship
पुरस्कृत छात्राओं के साथ स्टाफ। स्रोत : विद्यालय प्रशासन
मोहम्मदी। नगर के उमा देवी चिल्ड्रेंस एकेडमी के बच्चे आयोजित छठवें ओपन राज्य चैंपियनशिप में विजेता बने। इसमें कक्षा नौ की आरोही सिंह, नवदीप कौर व साक्षी शर्मा ने हिस्सा लिया था। आगरा में आयोजित हुए कार्यक्रम में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर जिले एवं स्कूल का नाम रोशन किया। आरोही सिंह एवं नवदीप कौर ने स्वर्ण पदक तथा साक्षी शर्मा ने रजत पदक जीतकर स्कूल को गौरवान्वित किया। इन युवा ताइक्वांडो सितारों की यह शानदार उपलब्धि उनकी अथक परिश्रम, दृढ़ अनुशासन एवं कोच अदीप सिंह राणा के प्रेरणादायी मार्गदर्शन का शानदार फल है। प्रबंध निदेशक सनी गुप्ता ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ये बच्चियां अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। वहीं प्रधानाचार्या पुष्पा गुप्ता ने कहा कि यह हमारे जिले एवं स्कूल के लिए स्वर्णिम अध्याय है। ये छात्राएं समर्पण और अनुशासन की जीवंत प्रेरणा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed