फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   94 complaints, only 7 of salvage

94 शिकायतें आईं, निस्तारण सिर्फ 7 का

Wed, 02 Nov 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 02 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
94 complaints, only 7 of salvage
तहसील दिवस - फोटो : अमर उजाला
मोहम्मदी, मितौली, पलियाकलां और धौरहरा में तहसील दिवस आयोजित
विज्ञापन

मोहम्मदी, मितौली, पलियाकलां और धौरहरा में तहसील दिवस में कुल 94 शिकायतें आईं, जिनमें सिर्फ सात का निस्तारण हो सका। 
मोहम्मदी। ब्लाक परिसर सभागार में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम आकाशदीप ने जन शिकायतें सुनीं। तहसील दिवस में कुल 54 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। इनमें से पांच का मौके पर निस्तारण हो सका। डीएम ने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर एक ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने के आदेश दिया।
तहसील दिवस में राजस्व की 32, पुलिस की सात, चकबंदी की दो, विकास की पांच, जल निगम की तीन शिकायतों के अलावा चिकित्सा, नलकूप, मंडी, विद्युत, नगर पालिका की एक-एक शिकायत प्राप्त हुई। डीएम ने पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। 
विज्ञापन

तहसील दिवस के बाद डीएम ने नगर में हो रहे विकास कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया। डीएम ने वार्ड नंबर पांच पूर्वी लखपेड़ा में हो रहे निर्माण कार्य को देखा। जिसमें पीली ईंटें लगने से वह भड़क गए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार राममोहन वर्मा को ब्लेक लिस्टेड करने का आदेश दिया। इसके बाद डीएम ने मेला मैदान में बनवाए गए पैदल मार्ग को देखा, जिसकी गुणवत्ता देख की सराहना की। इस मौके पर सीडीओ अमित सिंह बंसल, एसपी अखिलेश चौरसिया, डीडीओ अनिल सिंह, एसडीएम नागेंद्र सिंह, सीओ एलडी भारती, इंस्पेक्टर गुलाब शंकर पांडेय बीडीओ एके सिंह, तहसीलदार, एसडीओ, हाइडिल संजय सक्सेना सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मितौली। तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता एडीएम उमेश नारायण पांडे ने की। तहसील दिवस में कुल 21 शिकायतें आई। इनमें राजस्व की सबसे ज्यादा सात शिकायतें आई। पुलिस की छह, पूर्ति विभाग की तीन, विकास की चार, पंचायत विभाग से एक शिकायर्त आइं। इसमें से विकास विभाग की मात्र एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण हो सका। प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने एडीएम को ज्ञापन देकर मानदेय शीघ्र दिलाने के मांग की। तहसील दिवस में एसडीएम मंसाराम वर्मा, सीओ निष्ठा उपाध्याय, तहसीलदार आशुतोष गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक अशोक गुप्ता, बिजली विभाग के एसडीओ आरबी सिंह, एडीओ मुन्ना लाल सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
पलियाकलां। एसडीएम शादाब असलम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में राजस्व विभाग की पांच, पुलिस की चार, जिला समाज कल्याण विभाग की एक शिकायत सहित कुल 10 शिकायतें दर्ज हुईं। इसमें से राजस्व की एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। छुट्टियों के बाद हुए तहसील दिवस में शिकायतकर्ताओं की कमी रही। इस दौरान तहसीलदार भगवानदीन वर्मा, बीडीओ महेंद्र कुमार, जेई मनोज पुष्कर मौजूद रहे।
धौरहरा। तहसील दिवस की अध्यक्षता एसडीएम आलोक कुमार वर्मा ने की, जिसमें राजस्व, पुलिस, शिक्षा, विकास, पूर्ति, गन्ना और विद्युत विभाग की नौ  शिकायतें दर्ज हुईं। एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर ही शिकायतें निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस  दौरान तहसीलदार ओमकार नाथ वर्मा, बीईओ रमेश चंद्र मौर्य मौजूद रहे।

--
आठ अधिकारी गैरहाजिर, स्पष्टीकरण मांगा
मोहम्मदी। तहसील दिवस में जिला स्तरीय आठ अधिकारी अनुपस्थित रहे। डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। तहसील दिवस से नदारद अधिकारियों में उप निदेशक कृषि डॉ शिवकुमार केशरी, जिला कर अधिकारी आशीष कुमार, जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव, जिला पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रियंका अवस्थी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेंद्र दुबे, नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता आसिफ, जिला उद्यान अधिकारी दिग्विजय कुमार, जल निगम के अधिशासी अभियंता अखिलानंद उपाध्याय प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed