{"_id":"592eb62f4f1c1ba915bdd2f0","slug":"modi-stopped-money-from-the-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने पैसा तो योगी ने भैंसा बंद किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी ने पैसा तो योगी ने भैंसा बंद किया
अमर उजाला ब्यूरो सिंगाही।
Updated Wed, 31 May 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
कवि सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगाही में हुआ प्रादेशिक कवि संमेलन
सांसद अजय मिश्र टेनी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
पत्रकारिता दिवस पर कस्बे में ग्रामीण पत्रकारिता परिचर्चा के साथ प्रादेशिक कवि सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अजय मिश्र टेनी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। इस दौरान कस्बे के पंचायत सदस्यों समेत संभ्रांत व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ लखनऊ से आई कवियत्री व्याख्या मिश्रा ने सरस्वती वंदना की। उसके बाद बाराबंकी से पधारे हास्य कवि मधुर श्रीवास्तव उर्फ नर कंकाल ने यह लाइनें पढ़कर श्रोताओं को खूब हंसाया- सत्ता परिवर्तन ने दृश्य कैसा कैसा बंद किया। मोदी ने पैसा तो योगी ने भैंसा बंद किया।।
लखनऊ से आए प्रख्यात कवि वाहिद अली वाहिद ने इन पंक्तियों की रचनाओं से शमा बांध दिया- इस गुलशन को मिलके सजाओ योगी जी। अब संतों की रात निभाओ योगी जी।। शेर सियार भेड़िया बकरी सब एक घाट पर पानी पी लें। सबके बाबा बनके दिखाओ योगी जी।।
बाराबंकी से आए गीतकार संजय सांवरा ने इस गीत से खूब शमा बांधा- तीर नजरों के यूं न चलाया करो। चोट देकर यूं न मुस्कराया करो।।
भीरा की कवियत्री रंजना सिंह हया व लखीमपुर के युवा कवि एहतशाम हुसैन ने भी काव्यपाठ किया। इस दौरान बेलरायां चीनी मिल उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह, एबीआरसी बलविंदर सिंह, सिंगाही एसओ रामकुमार यादव, बीजेपी नेता उत्तम मिश्र, सुनील बत्रा, राम प्रकाश सोनी, पूर्व व्यापार मंडल महामंत्री रमाकांत जायसवाल, सभासद जोगेंद्र शाक्य शिशिर गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।