{"_id":"9886feda8edebe3fe6c5d540efcff013","slug":"modi-and-akhilesh-vision-alike-governor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी और अखिलेश का विजन एक जैसा: राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी और अखिलेश का विजन एक जैसा: राज्यपाल
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 20 Oct 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकायुक्त की नियुक्ति, विधान परिषद के सदस्यों के नामांकन और सूबे की कानून-व्यवस्था पर जब-तब अखिलेश सरकार को निशाने पर लेने वाले राज्यपाल के सुर अब नरम पड़ गए हैं। मंगलवार काो यहां व्यापारियों के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेक इन इंडिया और सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मेक इन यूपी एक-दूसरे के पूरक हैं। यह कहकर उन्होंने भाजपा और सपा के बीच पनपते नए राजनीतिक रिश्ते का रुख बता दिया।
उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल (कंछल गुट) के शपथ ग्रहण समारोह और जिला सम्मेलन के मौके पर राज्यपाल ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि देश का विकास होने से ही यूपी का विकास होगा, जबकि कुछ कहते हैं कि यूपी के विकास से देश का विकास होगा। राज्यपाल ने कहा कि यूपी में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपार संभावनाएं हैं, जरूरत इस बात की है कि इन उद्योगों की ब्रांडिंग ठीक तरह की जाए। उन्होंने कहा कि बनारस की साड़ियों, लखनऊ के चिकन के कपड़े, फीरोजाबाद की चूड़ियों का बड़ा व्यवसाय होता है। इन ब्रांडों की मार्केटिंग होने से प्रदेश का उद्योग आगे बढ़ सकता है। उन्होंने आगरा के ताजमहल का जिक्र भी किया, जिसे देखने काफी संख्या में लोग आते हैं।