फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mock drill: Vehicles departed with sirens blaring, injured were admitted

माॅकड्रिल : सायरन बजाते हुए निकलीं गाड़ियां, घायलों को कराया गया भर्ती

Fri, 19 Sep 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 19 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Mock drill: Vehicles departed with sirens blaring, injured were admitted
पलिया के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में मरीज का इलाज करते चिकित्सक। संवाद
पलियाकलां। मॉकड्रिल के दौरान सीएचसी में आग लगने की सूचना आने पर सायरन बजाती हुईं दमकल विभाग की गाड़ियां शहर में सायरन बजाते हुए निकलीं। वहीं, एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस तक लाई। यहां प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद उनको बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज स्थित राहत शिविर में भर्ती कराया गया। यहां डाॅक्टरों की टीम ने घायलों का इलाज किया।
विज्ञापन

राहत व बचाव कार्य की माॅकड्रिल का आयोजन शुक्रवार को तहसील प्रशासन की तरफ से किया गया था। इसमें मुख्य सेंटर दरगाह मार्ग स्थित प्रेसीडेंट पार्क को बनाया गया था। यहां सीएचसी में आग लगने की सूचना मिलने के बाद टीमें अलर्ट हो गईं। एनडीआरएफ समेत फायर बिग्रेड व बचाव राहत दल ने अंदर से लोगों को निकालकर बलदेव वैदिक में बनाए गए राहत शिविर में इलाज के लिए भर्ती कराया। सुबह से शुरू हुई माॅकड्रिल का एसडीएम डाॅ. अवनीश कुमार, तहसीलदार ज्योति वर्मा, नायब तहसीलदार हर्ष निशांत, सीएचसी अधीक्षक डाॅ. भरत सिंह, बीडीओ सर्वेश तिवारी समेत अन्य टीमें लगीं रहीं।
विज्ञापन

निघासन। आपदा प्रबंधन के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन में भूकंप से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास के दौरान भूकंप जैसी स्थिति उत्पन्न की गई, जिसमें कई लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। सीएचसी में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने तत्काल घायलों को प्राथमिक उपचार देकर सुरक्षित वार्ड में भर्ती किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

धौरहरा। क्षेत्र के रसूलपुर स्थित चौधरी बेचे लाल डिग्री काॅलेज में आपदा के समय कैसे बचाव किया जाए, इसका माॅकड्रिल किया गया। इसमें सहायक कमांडेंट एसडीएम शशिकांत मणि, तहसीलदार आदित्य विशाल धौरहरा कोतवाल शिवाजी दुबे, खमरिया कोतवाली ओपी राय, चिकित्साअधिकारी धौरहरा डाॅक्टर रवि सिंह ने ऊंचे भवनों में आग लगने की स्थित में कैसे आग बुझाई जाए, इसका अभ्यास किया। संवाद

पलिया के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में मरीज का इलाज करते चिकित्सक। संवाद

पलिया के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में मरीज का इलाज करते चिकित्सक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed