{"_id":"67d0794eb3ab0ec8ea04117c","slug":"mock-drill-police-practiced-in-front-of-ig-drove-away-rioters-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-141157-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"माॅक ड्रिल : आईजी के सामने पुलिस ने किया अभ्यास, दंगाइयों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माॅक ड्रिल : आईजी के सामने पुलिस ने किया अभ्यास, दंगाइयों को खदेड़ा
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित माॅकडि्रल में अभ्यास करते पुलिसकर्मी-स्रोत पुलिस
- फोटो : विनोद कुमार का फाइल फोटो
लखीमपुर खीरी। मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन में आयोजित हुई माॅक ड्रिल आईजी प्रशांत कुमार की देखरेख में हुई। इस दौरान उन्होंने दंगा नियंत्रण अभ्यास को देखा और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
बता दें कि होली समेत आगामी त्योहारों को लेकर खीरी पुलिस तैयारियों में जुटी है। इसको लेकर कई बार पुलिसकर्मियों को दंगाइयों से किस तरह से निपटें, इसको लेकर अभ्यास कराया जा चुका है। सोमवार की रात आईजी प्रशांत कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए त्योहारों के बाबत दिशा निर्देश जारी किए थे। वहीं मंगलवार को एक बार फिर से आईजी के नेतृत्व में माॅक ड्रिल कराई गई। रिहर्सल के दौरान सभी सीओ, इंस्पेक्टर और तमाम सिपाही शामिल हुए।
खंभारखेड़ा मिल में भी परखे गए सुरक्षा के इंतजाम
महेवागंज। खंभारखेड़ा मिल में 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। मॉकड्रिल में अधिकारियों ने सुरक्षा के इंतजाम परखे। कर्मचारियों को मॉकड्रिल कराया गया। इसमें अकस्मात आग लगने, गिरने या कोई बड़ी दुर्घटना होने पर बचाव के इंतजाम की प्रैक्टिस की गई। एंबुलेंस और स्ट्रेचर मौके पर भेजे गए। इस मौके पर यूनिट हेड अवधेश गुप्ता, अरुण सिंह, आशीष श्रीवास्तव, राजेश दुबे, योगेश सिंह, संजय शुक्ला और डाॅ. धर्मेंद्र त्रिपाठी ने सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। बैनर, पोस्टर प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता कराई गई। विजेताओं को यूनिट हेड ने पुरस्कृत किया। संवाद