फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mock drill done to maintain peace and security during assembly elections

विधानसभा चुनाव के दौरान शांति एवं सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया मॉक ड्रिल

Sat, 22 Jan 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mock drill done to maintain peace and security during assembly elections
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष व सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से एसपी संजीव सुमन के नेतृत्व में पुलिस लाइन ग्राउंड पर दंगा नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल किया गया। ड्रिल के दौरान एसपी ने स्वयं भी विभिन्न शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का परीक्षण किया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि शांति व्यवस्था ड्यूटी में शांति भंग करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए, जिसके लिए सदैव मानसिक एवं शारीरिक रूप से तत्पर रहें। दंगा नियंत्रण के समस्त उपकरण सक्रिय दशा में सदैव अपने साथ रखें।
विज्ञापन

समस्त पुलिस बल को अश्रु गैस, पैलट गन, रबर बुलेट गन, एंटी रायट गन आदि दंगा नियंत्रण उपकरणों को चलाने का अभ्यास कराया गया। साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियत्रंण के लिए अमल में लाए जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों का क्रमवार अभ्यास कराया गया। ड्रिल में सीओ लाइन आदित्य गौतम, विभिन्न थानों से प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के साथ-साथ पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय एवं विभिन्न थानों से आए पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed