{"_id":"618579acd91e7036066aa15f","slug":"mlas-offer-prayers-in-seven-pagodas-lakhimpur-news-bly4651236106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात शिवालयों में विधायकों ने की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात शिवालयों में विधायकों ने की पूजा-अर्चना
विज्ञापन
मोहम्मदी में जंगली नाथ मंदिर में पूजा करते विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम के केदारनाथ कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, भजन-कीर्तन से सराबोर हुआ खीरी
लखीमपुर खीरी। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद के सात शिव मंदिरों में पीएम नरेंद्र मोदी के केदारनाथ कार्यक्रम का एलईडी के जरिए सजीव प्रसारण किया गया। पूजन अर्चन, भजन-कीर्तन सहित प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ।
छोटी काशी गोला में विधायक अरविंद गिरी ने तहसीलदार विनोद गुप्ता, ईओ नपाप पीएन दीक्षित के साथ पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। इसके बाद भजन मंडलियों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान काफी संख्या में संत, श्रद्धालु एवं भक्तगण मौजूद रहे।
ओयल में स्थित मेंढक मंदिर में विधायक सदर योगेश वर्मा व अध्यक्ष, नगर पंचायत प्रदीप कुमार गुप्ता ने मिलकर पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मौजूद लोगों के साथ पीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। इस मौके पर ईओ सात्विक शुक्ला सहित नगर निकाय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मोहम्मदी के जंगली नाथ मंदिर में सुबह विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने एसडीएम पंकज श्रीवास्तव के साथ पूरे विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया। इसके बाद सांस्कृतिक दलों ने भजन कीर्तन प्रस्तुत किए। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने इस कार्यक्रम की आवश्यकता व प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे। उधर, तहसील सदर के ब्लॉक फूलबेहड़ में स्थित लिलौटी नाथ मंदिर में विधायक श्रीनगर मंजू त्यागी ने पूरे विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। इस दौरान विधायक ने मौजूद लोगों को त्योहारों की शुभकामनाएं देकर उनकी सुख समृद्धि की कामना की।
तहसील निघासन के अवगढ़नाथ मंदिर में उपाध्यक्ष भाजपा अवध क्षेत्र उप्र कमलेश मिश्र ने एसडीएम श्रद्धा सिंह व बीडीओ राकेश सिंह के साथ पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में केदारनाथ के संपूर्ण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। सांस्कृतिक दलों ने भजन कीर्तन कर सभी को भक्तिमय कर दिया। प्रसाद वितरण व भंडारे के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसी के साथ नगर पालिका परिषद लखीमपुर स्थित भुईफोरवानाथ मंदिर व ब्लाक फूलबेहड़ स्थित देवकली तीर्थ में भी सांस्कृतिक दलों ने भजन कीर्तन गाए।