{"_id":"6855a95d1634c271bb0fbb73","slug":"mla-laid-the-foundation-stone-of-chief-minister-model-composite-school-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-148661-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट विद्यालय का विधायक ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट विद्यालय का विधायक ने किया शिलान्यास
Sat, 21 Jun 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू व अन्य-स्रोत विभाग
बेहजम। ब्लाॅक क्षेत्र में पैला ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट विद्यालय का शिलान्यास कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने किया। गांव में ही बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए शहर न भागना पड़े इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्र में माॅडल कंपोजिट आवासीय विद्यालय के निर्माण को मंजूरी दी थी। कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने बताया कि सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए प्रत्येक जनपद में एक आवासीय माॅडल कंपोजिट विद्यालय और प्रत्येक जनपद में एक एक मेडिकल काॅलेज स्थापित कराया है।
गांव में यह आवासीय विद्यालय मील का पत्थर साबित होगा। विद्यालय के शिलान्यास समारोह कार्यक्रम में पंडित आभास अवस्थी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा नींव पूजन कराया। इस मौके पर कार्यक्रम संचालन खंड शिक्षा अधिकारी देवेश राय, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख अनिल वर्मा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय दीक्षित, एक्सईएन शैलेश कुमार, जेई योगेंद्र वर्मा, प्रधान श्रीपाल मिश्रा, संदीप चौधरी सेक्रेटरी, गौरव शुक्ला, आदित्य शुक्ला सहित सैकड़ों ग्रामीण लोग मौजूद रहे।