फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MLA angry after not seeing good quality of road construction

Lakhimpur Kheri News: सड़क निर्माण की गुणवत्ता सही न देख भड़के विधायक

Mon, 06 May 2024 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
MLA angry after not seeing good quality of road construction
पुलिया का निरीक्षण करते विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह
मोहम्मदी। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को शंकरपुर चौराहा से पुवायां-मोहम्मदी के बौआ तिराहे तक बन रही सड़क निर्माण की गुणवत्ता में खामियां पकड़ीं। गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई और मौजूद कर्मचारियों की फटकार लगाई।
विज्ञापन

शकरपुर चौराहे से फरेंद्रा पटना, खजुरिया, महमदपुर कामी से बौआ तिराहे तक 16 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए करीब 32 करोड़ 75 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह रविवार को इस मार्ग से गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि पुलिया का निर्माण कार्य ठीक से नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

पुरानी पुलिया तोड़कर नई पुलिया बनाई जा रही है। खुदाई कम हुई थी। पत्थर मानक के हिसाब से नहीं पड़े थे। इसके लिए उन्होंने कर्मचारियों से नाराजगी व्यक्त की। विधायक ने अधिकारियों से बात कर पुलिया और सड़क निर्माण गुणवत्ता पूर्ण बनाने को कहा। पीडब्ल्यूडी के जेई विकास ने बताया कि पुलिया मानक के अनुरूप ही बन रही है। विधायक ने जल्दी काम करने के लिए श्रमिकों को डाटा था। कोई अनियमितता नहीं पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed