फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Miyapur-Jamunia Ghat road is narrow, demand for widening intensifies

Lakhimpur Kheri News: मियापुर-जमुनिया घाट मार्ग संकरा, चौड़ीकरण की मांग तेज

Wed, 10 Dec 2025 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Miyapur-Jamunia Ghat road is narrow, demand for widening intensifies
अनुज वर्मा - फोटो : दीवानी कचेहरी से पुलिस अ​भिरक्षा में जेल जाते रामगोपाल हत्याकांड के आरोपी।
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी से वाया मियापुर कॉलोनी होते हुए पिपरिया कप्तान तक सड़क चौड़ीकरण की मांग क्षेत्र के लोगों ने तेज कर दी है। उनका कहना है कि इस मार्ग का विस्तार होने से खुटार तक पहुंच आसान होगी। वर्तमान में सड़क संकरी होने से बड़े वाहनों का आवागमन बाधित रहता है। जाम लगने व दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि मोहम्मदी से मियापुर और जमुनिया घाट पुल तक की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है, जबकि जमुनिया घाट पुल से दुल्हापुर होकर रेहरिया तक लगभग 11 किलोमीटर का रास्ता है। यदि पूरी सड़क चौड़ी की जाती है तो आसपास के गांवों के लोगों को मोहम्मदी पहुंचने में न केवल सुविधा मिलेगी, बल्कि करीब 20 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर भी नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि गोमती नदी पर बने जमुनिया घाट पुल चालू होने से मोहम्मदी से खुटार जाने का सीधा मार्ग तैयार हो चुका है। अब सड़क चौड़ीकरण ही विकास की अगली महत्वपूर्ण कड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
इन गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

मियापुर कॉलोनी, नया गांव, पलिया, रोरबा, शाहपुर राजा, भट्टी चक, दरियाबाद, मोहम्मदी सराय, हिम्मतपुर, मूड़ा गालिब, पोखरनापुर, दुल्हापुर, रायपुर, बंजरिया, शिवपुरी, परबस्त नगर, मौठीखेड़ा समेत कई गांव इसके लाभ से जुड़ेंगे। व्यापारिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।
---------------

मियापुर काॅलोनी से मोहम्मदी तक सड़क का चौड़ीकरण होने से बड़े वाहनों को आने-जाने में सुविधा होगी। पुल से होकर खुटार तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
-मिथुन ढाली, प्रधान मियापुर

मार्ग चौड़ीकरण से रोजगार के अवसर मिलेंगे। लोग अपना व्यापार भी कर सकते हैं। अगर लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी तो क्षेत्र का भी विकास होगा।
- शचींद्रनाथ दीक्षित, व्यापारी
-----------


जमुनिया घाट पुल निर्माण होकर मार्ग का चौड़ीकरण हो तो ग्रामीण अपने खेतों पर दुकान, मकान बनाकर रोजगार कर सकते हैं। आने-जाने में समस्या खत्म होगी।
- अनुज कुमार वर्मा, प्रधान, शाहपुर राजा
-------


सड़क का चौड़ीकरण होने से पिपरिया कप्तान और मूड़ा गालिब न्याय पंचायत के 50 से 60 गांवों का लाभ मिलेगा। मोहम्मदी होकर शाहजहांपुर आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी।

- दुर्वेश सिंह, मूड़ा गालिब
---------------
सड़क चौड़ीकरण करण कराने के लिए प्रयासरत हूं। जल्द ही प्रस्ताव बनवाकर भेजा जाएगा, जिससे क्षेत्र का विकास हो सके।
- लोकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक मोहम्मदी

अनुज वर्मा

अनुज वर्मा- फोटो : दीवानी कचेहरी से पुलिस अभिरक्षा में जेल जाते रामगोपाल हत्याकांड के आरोपी।

अनुज वर्मा

अनुज वर्मा- फोटो : दीवानी कचेहरी से पुलिस अभिरक्षा में जेल जाते रामगोपाल हत्याकांड के आरोपी।

अनुज वर्मा

अनुज वर्मा- फोटो : दीवानी कचेहरी से पुलिस अभिरक्षा में जेल जाते रामगोपाल हत्याकांड के आरोपी।

अनुज वर्मा

अनुज वर्मा- फोटो : दीवानी कचेहरी से पुलिस अभिरक्षा में जेल जाते रामगोपाल हत्याकांड के आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed