{"_id":"5f90751e8ebc3e9bfa0cd44a","slug":"misson-shakti-lakhimpur-news-bly4242051106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति: महिला सुरक्षा को लेकर निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति: महिला सुरक्षा को लेकर निकाली रैली
विज्ञापन
हैदराबाद थाने में छात्रा को आत्म सुरक्षा के गुर सिखाती आरक्षी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति के पांचवें दिन सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय डिम्हौरा में छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। नगर पालिका प्रशासन ने जागरूकता रैली भी निकाली।
पालिकाध्यक्ष निरूपमा बाजपेई ने महिलाओं को सम्मानित किया। पालिकाध्यक्ष आरआर अंबेष, जेई अमनदीप, देवाशीष मुखर्जी,प्रहलाद सिंह आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय डिम्हौरा में चाइल्ड लाइन काउंसलर विभा सक्सेना ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में जानकारी दी। प्रियंका ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1098, 1076 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एसपी विजय ढुल ने बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेने की प्रेरणा दी। नोडल अधिकारी सुजाता सिंह ने महिलाओं से कहा कि सुरक्षा संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत होने पर पुलिस को बेझिझक बताएं। इस दौरान गांव की महिलाएं मौजूद रहीं।
बिजुआ। स्कूलों में अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी और एसआरजी डॉ अनुपमा मिश्रा ने स्कूलों का दौरा किया। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली में बेटियों को आत्म सुरक्षा के टिप्स दिए गए और भरोसा दिलाया कि वें डरे नहीं पुलिस उनके साथ है।
कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे, क्राइम इंस्पेक्टर राजेश यादव, अलीगंज चौकी इंचार्ज योगेश शंखधार भी मौजूद रहे।
ममरी। हैदराबाद थाने में महिला आरक्षी कोमल ने आत्मरक्षा के तरीके सिखाए। एसओ सुनीत कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम सप्ताह भर चलता रहेगा, छात्राएं निडर होकर पढ़ाई करें।
विज्ञापन
पसगवां। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विद्या प्रकाश शर्मा ने कहा कि महिलाएं अपने हितों को संरक्षित करने वाले कानून के साथ ही श्रम कानूनों के प्रति जागरूक हो तभी उनका सशक्तीकरण होगा। संविलियन स्कूल नारायणपुर आह्लाद में हुए आयोजन में प्रधानाध्यापक विश्वास सिंह, सतेंद्र बहादुर सिंह, रेखा भारद्वाज, प्रधान गुड्डी देवी, वीरपाल, प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह मौजूद रहे।
बरवर। एसडीएम स्वाति शुक्ला ने कहा कि स्वावलंबी नारी ही सुरक्षा के प्रति जागरूक होती है। वह बुधवार को थाने में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहीं थी।। पसगवां कोतवाल आदर्श कुमार सिंह, दुर्गा कमेटी के अध्यक्ष धर्मेश शर्मा, ओमप्रकाश भारतीय, ग्राम प्रधान संतोष कुमार, अरविंद सिंह, शाहिद बेग, बाबा नरवीर कुशवाहा, मूलचंद आदि मौजूद रहे। संवाद
एआरटीओ कार्यालय में महिला सशक्तीकरण पर विचार गोष्ठी
लखीमपुर खीरी। उप संभागीय परिवहन कार्यालय पर गोष्ठी हुई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए नए लाइसेंस के आवेदकों ने प्रतिभाग किया। एआरटीओ प्रशासन बीके सिंह ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों एवं प्रासंगिकता के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेटियां, बेटों से किसी क्षेत्र में कमतर नहीं है। वे हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहीं है।
एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे, संभागीय निरीक्षक पंकज मौजूद रहे। संवाद
ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिलाओं को पशुपालन विभाग ने दिया प्रशिक्षण
लखीमपुर खीरी। पशुपालन विभाग ने बुधवार को नकहा ब्लॉक के पनगी कला में ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाली महिलाओं को जागरूक करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया और चिकित्सा शिविर भी लगाया। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ टीके तिवारी मौजूद रहे। चेतक प्रेरणा और ख्वाजा अशोक कल्याण स्वयं सहायता समूह की उपस्थित महिलाओं को पराली न जलाए जाने के लिए गांव में जन जागरण करने, कोरोना से बचाव के लिए मास्क का निर्माण करने, समूहों के माध्यम से बकरी पालन करने, घोड़ों एवं खच्चरों का बीमा करने, पशुओं को टीकाकरण कराने और में कान में छल्ला लगवाने के लिए सहयोग करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने घोड़ों की घातक संक्रामक बीमारी गलेंडर्स फारसी की जानकारी देते हुए पशु स्वामियों से रक्त नमूना देने में सहयोग मांगा। इस अवसर पर डॉ प्रदीप कुमार, डॉ राणा, डॉ वसीउल्लाह भी मौजूद रहे।
समाज के संतुलन में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण
लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति के तहत पुलिस विभाग ने वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई, जिसका विषय पुलिस हमारी मित्र कैसे है रहा। रिजर्व पुलिस लाइंस के सभागार में हुई प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने पक्ष और विपक्ष में विचार रखे। निर्णायक मंडल ने पक्ष में विचार रखने वाले एब्लान पब्लिक स्कूल निघासन के छात्र जगजीत सिंह को प्रथम, विद्या कुवंरि स्मारक गोला की छात्रा श्रेया वर्मा को द्वितीय और विपक्ष में विचार रखने वाले श्री चित्रगुप्त कॉलेज फूलबेहड़ के अरुण यादव को तृतीय स्थान दिया। एसपी विजय ढुल ने तीनों छात्र-छात्राओं नकद पुरस्कार और प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
पीड़ितों के लिए 181 नंबर सेवा फिर से चालू
लखीमपुर खीरी। वन स्टॉप सेंटर में नारी सशक्तीकरण नारी सम्मान अभियान के तहत गोष्ठी हुई, फिल्म भी दिखाई गई। उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि 181 हेल्पलाइन जो कुछ समय के लिए स्थगित की गई थी, उसे अब फिर से वन स्टॉप सेंटर के साथ जोड़ कर शुरू कर दिया गया है। इसके सफल संचालन के लिए विभाग ने 112 की एक रेस्क्यू वैन स्टॉप सेंटर को अस्थायी रूप से एलाट कर दिया है। कार्यक्रम मे सखी वन स्टॉप सेंटर की संचालक रश्मि चतुर्वेदी, समन्वयक विजेता गुप्ता, प्रेमलता सिंह, रिनी सिंह, खुशबू अवस्थी, रश्मि वर्मा, डॉली पाल उपस्थित रहे। संवाद