{"_id":"6320bf98749cd770f7226045","slug":"missing-youth-s-body-found-in-front-of-the-tank-lakhimpur-news-bly497401980","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का टंकी के सामने मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का टंकी के सामने मिला शव
सार
मंगलवार की सुबह घर से करीब दो किलोमीटर दूर विष्णु बेहड़ और भुसौरिया गांव को जाने वाली सड़क के किनारे पानी की टंकी के सामने करन का शव पड़ा मिला। मृतक के पिता और परिजन ने कहा कि उन्हें लोगों से पता चला कि टंकी के पास खून भी मिला है, इससे उन्होंने करन की हत्या की आशंका जताई है। वहीं पानी की टंकी की देखरेख करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा है।
विज्ञापन
बढैया खेड़ा गांव में गमजदा मृतक के परिजन।
विस्तार
सोमवार की सुबह घर से निकला था युवक, हत्या की आशंका
परिजन ने टंकी से कूदकर आत्महत्या की बात को नकारा
गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव भुसौरिया में पानी की टंकी के सामने संदिग्ध हालात में एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बढैयाखेड़ा निवासी 18 वर्षीय करन के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंचे परिजन ने पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। मृतक सोमवार की सुबह से लापता था।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बढैयाखेड़ा निवासी पृथ्वी पाल ने बताया कि वह सब्जी बेचने का कारोबार करते हैं। पृथ्वी पाल के दो बेटे करन और अर्जुन उसके काम में हाथ बंटाते हैं। बताया कि सोमवार की सुबह करीब सात बजे उनका बड़ा बेटा करन (18) बिना बताए कहीं चला गया। शाम तक न लौटने पर देर रात 11 बजे तक परिवार के लोग उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह घर से करीब दो किलोमीटर दूर विष्णु बेहड़ और भुसौरिया गांव को जाने वाली सड़क के किनारे पानी की टंकी के सामने करन का शव पड़ा मिला। मृतक के पिता और परिजन ने कहा कि उन्हें लोगों से पता चला कि टंकी के पास खून भी मिला है, इससे उन्होंने करन की हत्या की आशंका जताई है।
उधर, घटना के पीछे यह भी चर्चा है कि करन किसी बात को लेकर घर से नाराज होकर निकला था। वहीं परिजन टंकी से कूदने की चर्चाओं को खारिज कर रहे हैं। मृतक के पिता ने घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी है। वहीं पानी की टंकी की देखरेख करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि जांच और लोगों की पूछताछ में मामला पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।