फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   miscreants looted tractor-trolley loaded with paddy in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: असलहों से लैस कार सवार बदमाशों ने लूटी धान भरी ट्रैक्टर-ट्राली, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 14 Oct 2023 01:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Oct 2023 01:56 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने धान भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
miscreants looted tractor-trolley loaded with paddy in Lakhimpur kheri
लूट की घटना की जानकारी देते जसपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला कोतवाली क्षेत्र में अलीगंज गोला मार्ग पर बड़ी नहर के पास शनिवार तड़के करीब पांच बजे कार सवार बदमाशों ने असलहों के बल पर धान भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लूट ली। बदमाशों ने चालक और हेल्पर को अपनी कार में बैठाकर गोला शहर में छोड़ दिया। सरेराह हुई वारदात की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे सीओ और प्रभारी निरीक्षक ने चालक और  हेल्पर से पूछताछ कर घटनास्थल और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


शनिवार की अलसुबह पीलीभीत जिले के थाना हजारा अंतर्गत कबीरगंज नानक फॉर्म नंबर एक निवासी जसपाल सिंह का चालक और नौकर ट्रैक्टर से धान भरी दो ट्रालियों को लेकर अलीगंज रोड स्थित नितिन अग्रवाल की राइस मिल पर आ रहा था। जसपाल सिंह ने बताया कि अलीगंज रोड पर बड़ी नहर के पास कार सवार बदमाशों ने असलहों  के बल पर उसे रोक लिया। दोनों ट्रॉलियों में करीब 180 क्विंटल धान भरा था। 

विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बदमाश फरार 
बदमाशों ने चालक दिनेश कुमार निवासी गिरधरपुर, हेल्पर सोनू को अपनी काले रंग की कार में बैठा लिया। करीब एक घंटे बाद ड्राइवर और हेल्पर को गोला में मुक्तिधाम के पास छोड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बदमाश फरार हो गए। ड्राइवर और हेल्पर ने राइस मिल पर जाकर जसपाल सिंह को घटना की जानकारी दी। 

घटना की जानकारी होने पर सीओ प्रवीण कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने चालक और हेल्पर से पूछताछ कर मौका मुआयना किया। उनकी निशानदेही पर जिस रास्ते से वह धान लेकर राइस मिल जा रहे थे। उसे उस मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। धान भारी ट्रॉलियां और ट्रैक्टर का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed