फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   miscreant tried to rob the medical store by gun point caught on cctv

तमंचा दिखाकर लूट की कोशिश: मेडिकल स्टोर संचालक की दिलेरी से उल्टे पांव भागा बदमाश; देखें VIDEO

Fri, 07 Jul 2023 02:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Jul 2023 02:25 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर मेडिकल स्टोर में लूट की कोशिश की। दुकान संचालक की बहादुरी से बदमाश तमंचा छोड़ उल्टे पांव भाग गए। मेडिकल स्टोर संचालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। 

विज्ञापन
miscreant tried to rob the medical store by gun point caught on cctv
तमंचा दिखाकर लूट की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली इलाके में बृहस्पतिवार रात दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर मेडिकल स्टोर में घुसकर लूट करने की कोशिश की। एक बदमाश ने मेडिकल स्टोर संचालक पर तमंचा तान दिया। संचालक ने दिलेरी दिखाते हुए उसका तमंचा पकड़ लिया। इससे बदमाश के हाथ-पांव फूल गए और तमंचा छोड़कर साथी के साथ फरार हो गया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। 

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र में छाउछ नहर पुलिया के पास अजय कुमार सरोज का मेडिकल स्टोर है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 10 बजे अजय कुमार मेडिकल स्टोर बंद करने की तैयारी कर रहे थे, तभी एक युवक आया। उसके चेहरे पर गमछा बंधा हुआ था। उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर अजय सतर्क हो गए थे। दूसरा बदमाश मेडिकल स्टोर के बाहर ही खड़ा रहा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नहर में गिरी कार: सिंगापुर से लौटे मुस्तफा और उसके दोस्त की मौत, हादसे ने छीनीं दो परिवारों की खुशियां

 

काउंटर के पास खड़े तमंचे से तमंचा निकाल कर अजय पर तान दिया। तमंचा देख अजय डरे नहीं, बल्कि दिलेरी दिखाते हुए तमंचा पकड़ लिया और उसकी नाल बदमाश की तरफ कर दी। तमंचा लोड था, जिससे बदमाश डर गया। वह तमंचा छोड़कर अपने साथी के साथ फरार हो गया। छीनाझपटी में अजय के हाथ में चोट भी लग गई। अजय के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। अजय ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed