फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Minister JPS Rathore hoisted the flag in Lakhimpur Kheri tricolor rally was taken out on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस: लखीमपुर खीरी में राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने किया ध्वजारोहण, निकाली गई तिरंगा रैली

Fri, 15 Aug 2025 01:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Aug 2025 01:35 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कलक्ट्रेट में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में एसपी संकल्प शर्मा ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।

विज्ञापन
Minister JPS Rathore hoisted the flag in Lakhimpur Kheri tricolor rally was taken out on Independence Day
पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किए गए। डीएम कार्यालय पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने ध्वजारोहण किया। यहां जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल सहित जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में देशभक्ति का उत्साह और जोश देखने को मिला।

विज्ञापन


विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस के जवानों ने शहर में तिरंगा रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम से देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन


स्कूल-कॉलेजों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम 
जिले भर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और झंडारोहण समारोह आयोजित हुए। लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरंगा रैली निकाली 
अरुण वर्मा के नेतृत्व में  छाउछ कॉलोनी पावर हाउस के सामने से रामनगर होते हुए  संकट देवी होते हुए शहर के मुख्य मार्गों पर तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें आदिल सिद्दीकी, रोहित वर्मा, अतुल भदोरिया, सौरभ श्रीवास्तव अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed