फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Millions stolen in the city, Mahevaganj and Khamaria

शहर, महेवागंज और खमरिया में लाखों की चोरी

Sat, 09 May 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Millions stolen in the city, Mahevaganj and Khamaria
लखीमपुर खीरी। चोर बृहस्पतिवार की रात पुलिस पर भारी पड़े। चोरों ने शहर में दो दुकानों, महेवागंज में तीन और खमरिया के दो घरों पर धावा बोल दिया। चोर ताले तोड़कर 74 हजार की नकदी समेत करीब तीन लाख का सामान चोरी कर ले गए। सभी घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

----------
कृषि यंत्रों की दो फर्मों में चोरी
लखीमपुर खीरी। सरबती देवी कॉलोनी निवासी रितेश जायसवाल ने बताया कि मेला मैदान रोड पर उनकी कृषि यंत्रों की फर्म है। रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया। काउंटर में रखे पांच हजार रुपये और कुछ सामान चोरी कर भाग गए। चोरों ने बाजपेई कॉलोनी निवासी जसमेर सिंह की कृषि फर्म के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। फिर दुकान के ताले तोड़ कर अंदर घुस गए। जसमेर सिंह ने बताया कि चोर गल्ले में रखे नौ हजार रुपये और एक एलईडी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फर्म मालिकों ने दोनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। संवाद
विज्ञापन

----------------
खमरिया: दो घरों से नकदी समेत लाखों की चोरी
खमरिया। पुलिस चौकी खमरिया के ग्राम बसढिया की नई बस्ती निवासी अमित कुमार ने बताया कि रिश्तेदारी में शादी समारोह था। वह और परिवार के अन्य सदस्य समारोह में गए थे। घर पर ताला पड़ा था। चोर सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते घर में घुस आए। कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़कर 60, 000 रुपये की नकदी, दो मटरमाला, दो जोड़ी सोने की झुमकी, दो जोड़ी चांदी की पायल और दो मोबाइल, कीमती कपड़ा सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। पड़ोसी राजेश यादव के मकान का ताला तोड़कर 50 किलो शक्कर से भरी बोरी उठा ले गए। राजेश अपने पैतृक गांव पचघरा गए थे। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी महेश त्यागी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
महेवागंज: पुलिस चौकी के पास तीन घरों के ताले टूट
महेवागंज। शुक्रवार सुबह पुलिस चौकी से चंद कदम दूर तीन मकानों के चोरों ने ताले तोड़ दिए। सुबह टूटे ताले देख कर लोगों में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मेजर सिंह, शिव भोले गिरी और अमरजीत सिंह के बंद मकानों का ताला टूटा मिला। घरों का सामान अस्त व्यस्त था। मकान मालिकों के बाहर होने के कारण चोरी गए सामान का आंकलन नहीं हो सका। चौकी प्रभारी पारसनाथ ने बताया चोरी की जानकारी पड़ोसियों ने दी थी। मौका मुआयना किया है। तहरीर मिलने पर ही घटना की असलियत पता होगी। संवाद
-------------
सभी थाना प्रभारियों को गश्त तेज रखने के पहले से ही निर्देश हैं। यदि घटनाएं हुई हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
-शैलेंद्र लाल, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed