फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mill officials attacked with sticks over dispute of bringing unapproved sugarcane

Lakhimpur Kheri News: अस्वीकृत गन्ना लाने के विवाद में मिल अधिकारियों पर बांके से हमला

Wed, 04 Feb 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 04 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mill officials attacked with sticks over dispute of bringing unapproved sugarcane
भीरा। गुलरिया चीनी मिल में दो फरवरी की रात गन्ना तौल को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने मिल के अधिकारियों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इससे केन मैनेजर आशुतोष द्विवेदी और सहायक महाप्रबंधक बृजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

केन मैनेजर आशुतोष द्विवेदी ने बताया गांव जंगलीनाथ निवासी नागेश्वर सिंह और गोलू नामक व्यक्ति अगेती गन्ना प्रजाति की पर्ची पर अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना लेकर मिल पहुंचे थे। प्रदेश सरकार के गन्ना खरीद नियमों का हवाला देते हुए इस गन्ने को लेने से इन्कार किया गया। इस पर नागेश्वर सिंह और गोलू ने अपने अन्य साथियों भूपेंद्र उर्फ कुंवरजी और देवेंद्र को फोन करके चीनी मिल बुला लिया। इन लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए अस्वीकृत गन्ना लेने का दबाव बनाया। मना करने पर उनपर और सहायक महाप्रबंधक बृजेश सिंह के ऊपर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया।
विज्ञापन

हमले में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मिल में भय और डर का माहौल है। मिल अधिकारियों ने नागेश्वर सिंह, गोलू, भूपेंद्र उर्फ कुंवरजी और देवेंद्र के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने चारों नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गन्ने की ट्राॅली कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
गुलरिया चीनी मिल में किसानों और मिल कर्मचारियों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रोहित दुबे, थानाध्यक्ष भीरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed