फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   milkman of shahjahanpur died due to tree falling on moving bike

Lakhimpur Kheri News: चलती बाइक पर पेड़ गिरने से शाहजहांपुर के दूधिया की मौत

Sun, 23 Jul 2023 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
milkman of shahjahanpur died due to tree falling on moving bike
मृतक सोनू के घर पर लगी भीड़
मैलानी। शुक्रवार रात मैलानी से दूध बेचकर घर लौट रहे शाहजहांपुर के खुटार थाने के ग्राम प्रसादपुर निवासी युवक की चलती बाइक पर जंगल में पेड़ गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम प्रसादपुर का निवासी जसवंत सिंह उर्फ सोनू 42 वर्ष पुत्र राजेंद्र सिंह मैलानी में दूध बेचने का काम करता था। रोजाना की तरह शुक्रवार को भी वह मैलानी से दूध बेचकर बाइक से अपने घर वापस जा रहा था। रात लगभग साढ़े नौ बजे खुटार रोड पर मैलानी रेंज की गदानिया बीट के जंगल में सड़क किनारे खड़ा एक सूखा पेड़ उसकी चलती बाइक पर गिर गया।
विज्ञापन

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर पाकर पत्नी जसमीत कौर, बेटियों, पिता और भाई का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक सोनू पिछले काफी दिनों से मैलानी में दूध बेचने के काम में लगा हुआ था। राजेंद्र सिंह के दो बेटों बलवंत सिंह और जसवंत सिंह में वह छोटा था। सोनू की तीन बेटियां जगनजीत 8, अनुरीत 6 और मनरीत 4 वर्ष हैं। सोनू की मौत के बाद बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है।


जंगल में सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ों से और भी हादसों की आशंका

मैलानी। खुटार रोड पर मैलानी से गड़ीघाट तक और भीरा रोड पर मैलानी से भीरा तक सड़क के किनारे कई विशालकाय सूखे पेड़ खड़े हैं, जिनसे भविष्य में ऐसी और अनहोनी की आशंका बनी हुई हैं। वन विभाग को चिह्नित कर रोड के किनारे खड़े सूखे, झुके और गिरताऊ हालत वाले पेड़ों को कटवाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी अनहोनी न हो।


हादसे के बाद खुटार रोड स्थित गदनिया बीट के जंगल में सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ों का सर्वे कराया गया है, जिसमें तेरह, चौदह पेड़ चिह्नित किये गए हैं। ऐसे पेड़ों की साख तराशी और छंटाई के बाबत संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।
- अनिल कुमार, मैलानी रेंज के कार्यवाहक रेंजर

मृतक सोनू के घर पर लगी भीड़

मृतक सोनू के घर पर लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed