{"_id":"b8dfc802527b9e019f631fee8da2f31b","slug":"mile-clel-sedan-rider-hoike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइल चलेल पालकी सवार होइके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइल चलेल पालकी सवार होइके
गोला गोकर्णनाथ
Updated Sun, 01 Nov 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज डिपो परिसर में हुए जागरण में लखनऊ के गायक कलाकारों के भजनों और झांकियों को देख दर्शक झूम उठे। डिपो परिसर में लखनऊ की जागरण पार्टी के गायक मयंक मयूर ने गणपति बप्पा मोरया, ओ मां शारदे के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।
गायक राहुल सिंह ने दुर्गा है मेरी मां, नौमी का मस्त महीना, मैया घर अइबा कि न अइबा, माइल चलेल पालकी सवार होइके, न हमसे भंगिया पिसाई गनेश पापा, मुझको खुशियां मिली कि गम दूर हो गया, मेरी मां का मुझ पर करम हो गया आदि भेंटें गाईं। अरमिंदर सोनी, जया शुक्ला, मनोज कश्यप आदि कलाकारों ने भी मां के भजन गाए।
कलाकारों ने वंशी बाजेगी, राधा नाचेगी की धुन पर झांकी प्रस्तुत कर और फूलों की होली खेलकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। लखनऊ पार्टी दुर्गा जागरण परिवार के कलाकारों ने हिंदी और भोजपुरी में मां दुर्गा के भजन, भेंटें गाकर समा बांध दिया। जागरण में आकर्षक झांकियों के साथ फूलों की होली पर दर्शक झूम उठे, पूरी रात भक्ति की रसधार बहती रही।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने राधा तेरे चरनों की रज धूल जो मिल जाए गाया तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस मौके पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके श्रीवास्तव और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लखीमपुर बीके गोस्वामी सहित प्रेमशंकर कोष्ठा, सुरेशचंद राठौर, नफाशत अली मुख्त्यार अहमद खां, विमलेश वर्मा, प्रमोद मिश्र, संजीव त्रिवेदी, संतोष गुप्ता, अरुण मिश्रा, नवल किशोर अवस्थी, अवधेश मिश्र, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।