फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Midday Meal: Millet Khichdi will be available on Friday

मध्याह्न भोजन: शुक्रवार को मिलेगी बाजरे की खिचड़ी

Fri, 18 Aug 2023 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Midday Meal: Millet Khichdi will be available on Friday
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पोषण युक्त भोजन उपलब्ध हाे, इसके लिए अब शुक्रवार को स्कूलों में बाजरे की खिचड़ी परोसी जाएगी। यह खिचड़ी पोषक तत्वों से भरपूर होगी।
विज्ञापन

जिले में संचालित हो रहे 3106 परिषदीय स्कूलों में परोसे जा रहे मध्याह्न भोजन के मेन्यू में बदलाव किया गया है। अब हर शुक्रवार को बाजरे की खिचड़ी परोसी जाएगी। बता दें कि मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए यह शुरूआत की जा रही है। बाजरे में सोडियम, प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा होती है। यह तत्व पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को दूर करता है।
विज्ञापन

इसके सेवन से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास तेजी से होगा। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। बाजरा उपलब्ध न होने की दशा में बच्चों को मौसमी सब्जी एवं सोयाबीन की बड़ी युक्त तहरी व मूंग की दाल एवं मौसमी सब्जी भी परोसी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां से आयेगा इतना बाजरा
शासन की ओर से आए आदेश के बाद एमडीएम विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों सोच में पड़ गए हैं। अधिकारियों का कहना है जिले में पांच लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इतना बाजरा आखिरकार आएगा कहां से। बुधवार को एमडीएम में भोजन के साथ बच्चों को दूध देने का प्रावधान है। कई बार दूध की कमी होने के चलते कई विद्यालयों के बच्चों को इससे वंचित रहना पड़ता है।


यह मीनू चार्ट के तहत परोसा जाएगा एमडीएम
1.सोमवार को रोटी व सोयाबीन की बड़ी युक्त मौसमी सब्जी व ताजा मौसमी फल।
2.मंगलवार को चावल-सब्जी युक्त दाल।
3.बुधवार को मौसमी सब्जी एवं सोयाबीन की बड़ी युक्त तहरी व दूध।
4.बृहस्पतिवार को रोटी एवं सब्जी युक्त दाल।
5.शुक्रवार को मौसमी सब्जी एवं सोयाबीन की बड़ी युक्त तहरी या फिर मूंग की दाल एवं मौसमी सब्जी युक्त बाजरे की खिचड़ी। इन दोनों में से कोई एक चीज परोसी जाएगी।
6.शनिवार को चावल-सब्जी युक्त दाल खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed