{"_id":"68793d10e304c445a20da827","slug":"methods-of-disaster-management-were-explained-to-the-students-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-150866-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छात्राओं को आपदा प्रबंधन के बताए तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छात्राओं को आपदा प्रबंधन के बताए तरीके
विज्ञापन
पलिया के जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को जानकारी देती एनडीआरएफ की टीम। स्रोत कॉले
पलियाकलां। जिला पंचायत बालिका इंटर काॅलेज में 11वीं बटालियन एनडीआरएफ वाराणसी के तत्वाधान में कार्यशाला हुई, जिसमें छात्राओं को आपदा प्रबंधन के बारे में बताने के साथ ही उनको कई प्रकार की जानकारियां दी गईं।
जिला पंचायत बालिका इंटर काॅलेज में आयोजित कार्यशाला में एनडीआरएफ टीम के कमांडर दीपक कुमार कमालिया ने कहा कि आपदा प्रबंधन मानवीय जीवन का अभिन्न अंग है। प्राकृतिक व मानवीय आपदाओं से काफी जन धन की हानि होती है। इसलिए समाज में जनजागरण बहुत जरूरी है, जिससे आपदाओं के समय भय का वातावरण न बने।
उन्होंने सर्पदंश, फ्रैक्चर, बेहोशी व ह्रदयघात से बचने के उपचारों को करके छात्राओं को सिखाया। सहयोगी जितेंद्र सिंह, विजय वर्मा व अन्य साथियों ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने टीम लीडर सहित सभी का आभार जताया। इस दौरान माया वर्मा, अतुल सिंह, रचना मिश्रा, नीलम कश्यप, सविता देवी, निहाल आदि मौजूद रहे। संवाद