फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mercury crosses 45, there is an outcry for electricity

पारा 45 के पार, बिजली के लिए मचा हाहाकार

Mon, 13 Jun 2022 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 45, there is an outcry for electricity
लीड
विज्ञापन

पारा 45 के पार, बिजली
के लिए मचा हाहाकार
- बांकेगंज में 15 दिन के अंदर बढ़ी 40 मेगावॉट अतिरिक्त बिजली की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बांकेगंज। भीषण गर्मी में बिजली की अंधाधुध कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली मिलने के आदेश को दरकिनार कर यहां मुश्किल से 7-8 घंटे बिजली मिल पा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली से चलने वाले उद्योग धंधे बंद होने के कगार पर हैं। फसलें सूख रहीं हैं और किसान बेहाल हैं।
एक तरफ भीषण गर्मी में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है तो दूसरी तरफ बिजली की सप्लाई लगातार घटती जा रही है। पिछले कई दिनों से बांकेगंज क्षेत्र के अंदर 24 घंटे के अंदर 7-8 घंटे बिजली मिल पा रही है। उसमें भी लोकल फाल्ट होने से बार-बार ट्रिपिंग के कारण दिक्कतें बढ़ रही हैं तो लो वोल्टेज की समस्या अलग से हो रही है। कई गांव में इतना कम वोल्टेज आता है कि बिजली होना और न होना बराबर है। बिजली अधिकारी कहते हैं कि ऊपर से ही बिजली कम मिल रही है, जबकि मांग और खपत लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता राम शबद का कहना है कि कंट्रोल से ही बिजली कम मिल रही है। उन्हें जितनी बिजली मिल रही है उतनी आपूर्ति की जा रही है। उपलब्ध बिजली से अधिक आपूर्ति करना उनके बस की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ट्रांसमिशन के अधिशाषी अभियंता रामानंद चौहान का कहना है कि जिले में 340 मेगावॉट बिजली की खपत थी, जो अब बढ़कर 380 मेगावॉट हो गई है। कंट्रोल से जो बिजली मिल रही है उसी के हिसाब से बिजली आपूर्ति की जा रही है।
पलिया में दूसरे दिन भी सात घंटे
की कटौती से परेशान रहे लोग
पलियाकलां। तराई क्षेत्र में इन दिनों करीब 42 से 45 डिग्री तक तापमान है। बिजली की खपत बढ़ने से कटौती भी बढ़ गई है। यहां बता दें कि दो दिन में पलिया क्षेत्र में छह से सात घंटे तक की अघोषित बिजली कटौती जारी है।
सुबह दस से दोपहर तीन से चार बजे तक की लगातार हो रही कटौती से लोगों का जीना मुहाल है। जेई विद्यासागर ने बताया कि सोमवार को ऊपर से बिजली कटौती हुई है। कटौती में कमी मौसम में बदलाव के बाद ही थमेगी। संवाद
10एलकेएच 17
विद्युत कटौती के विरोध में उपभोक्ताओं
ने बरबर विद्युत उपकेंद्र पर किया हंगामा
बरवर। मकसूदपुर फीडर से जुड़े किसानों, उपभोक्ताओं ने बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या के विरोध में बरबर विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा किया। इस दौरान जेई के साथ उनकी झड़प हो गई।
विद्युत उपभोक्ताओं ने बताया कि सिंचाई के अभाव में गन्ने की फसलें सूख रही हैं। 18 घंटे के बजाय बिजली छह घंटे भी नसीब नहीं हो पा रही है। गुस्साए किसानों की जेई रामकुमार से नोंकझोंक भी हुई। जेई के काफी समझाने और समस्या समाधान के आश्वासन के बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ। संवाद
गोला में छह घंटे गुल रही बिजली
गोला गोकर्णनाथ। इन दिनों नगर में बिजली की अघोषित कटौती नगर वासी हाल बेहाल हैं। सोमवार को छह घंटे की कटौती से लोग गर्मी से बिलबिला उठे। सोमवार को सुबह 10:40 पर बिजली चली गई। एसडीओ विनीत कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रांसमिशन से इमरजेंसी कटौती की पूर्ण जानकारी नहीं होती। सोमवार को 10:40 पर इमरजेंसी कटौती हुई थी और 5:20 पर सप्लाई शुरू हुई है। संवाद

मोहम्मदी में भी बिजली कटौती से हाहाकार
मोहम्मदी। बिजली कटौती से नगर और क्षेत्र बेहाल है। सोमवार को दोपहर से मेन सप्लाई फेल होने से क्षेत्र में त्राहि-त्राहि मची हुई है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। सभी कारखाने बंद हो गए हैं। जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी फोन नहीं उठा रहे हैं। गन्ने की फसल सूखने लगी है। सोमवार को मेन लाइन फेल होने से लोग पानी के लिए भी तरस गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed