फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mercury crossed 39 degrees, scorching sun tormented

Lakhimpur Kheri News: 39 डिग्री के पार पहुंचा पारा, चिलचिलाती धूप ने सताया

Thu, 25 Apr 2024 03:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Mercury crossed 39 degrees, scorching sun tormented
लखीमपुर में धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती युवती। संवाद
लखीमपुर खीरी। गर्मी ने विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दिन पर दिन तापमान बढ़ रहा है। बुधवार को 39 डिग्री के अधिक तापमान पहुंचने से लोगों का हाल बेहाल हो गया। गर्मी और तेज धूप से हर कोई परेशान नजर आया। लू के थपेड़ों ने मुश्किलें और बढ़ाईं।
विज्ञापन

गर्मी की वजह से सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी हैं। इसके साथ ठंडे पेय पदार्थों और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की मांग अधिक होने लगी है। बुधवार को आसमान साफ रहा। सुबह से सूर्यदेव के तेवर तल्ख दिखे। दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ती चली गई। बाजारों में सुबह के समय तो भीड़ रही, लेकिन दोपहर होते-होते बाजार खाली नजर आए।
विज्ञापन


दोपहर 11 से दो बजे के बीच घर से न निकलें
तेज धूप के साथ ही गर्मी शुरू होते ही हीट वेव (लू) का खतरा बढ़ गया है। लोगों को हीट वेव से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पहले ही गाइडलाइन जारी कर चुका है। लोगों से अपील की है कि सुबह 11 से दो बजे के बीच घर से बाहर न निकले। अगर निकलना जरूरी है तो पूरे शरीर को गीले कपड़े से ढकें। समय-समय पर पानी पियें, ताकि शरीर में पानी की कम न रहे। सबसे ज्यादा छोटे बच्चों व बुजुर्गों को ख्याल रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतुलित लें आहार, नियमित करें व्यायाम
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रोहित पाठक ने कहा कि गर्मी अधिक पड़ रही है। ऐसे में संतुलित आहार लें। ज्यादा और तला-भुना आहार न लें, नहीं तो बीमार पड़ जाएंगे। संतुलित व पोषणयुक्त आहार लें। नियमित व्यायाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed