फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Members angry over cancellation of meeting staged a sit-in

Lakhimpur Kheri News: बैठक निरस्त करने से क्षुब्ध सदस्यों ने दिया धरना

Mon, 28 Oct 2024 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Members angry over cancellation of meeting staged a sit-in
मैलानी में धरने पर बैठे नगर पंचायत सदस्यस्रोत-संवाद
मैलानी। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में सिर्फ दस मिनट देरी से पहुंचने पर बैठक निरस्त किए जाने से क्षुब्ध आठ सदस्य ईओ कार्यालय में धरने पर बैठ गए। शाम को एसडीएम के पहुंचने पर उन्हें ज्ञापन देने के बाद सदस्यों ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने सोमवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे बोर्ड की बैठक बुलाई थी। चार सदस्य मनोज कुमार, सूरज कुमार, संजू, नाजमा और खुद अध्यक्ष समय से कार्यालय पहुंच गईं। आठ सदस्य कुसुमा देवी, रामशंकर, गीता देवी, राशिद क्हुसैन, अजीत यादव, ममता देवी, दिलीप कुमार, विकास कुमार को समय से पहुंचने में थोड़ी देर हो गई। इस पर पूर्वाह्न 11:10 बजे अध्यक्ष ने बैठक निरस्त कर दी। इन आठ सदस्यों का कहना है कि वे 11:05 बजे पहुंचे थे। वहां ईओ या अध्यक्ष मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद आए बाबू तौसीफ ने बताया कि बैठक निरस्त की जा चुकी है। सदस्यों ने इस बाबत ईओ राजेश चौधरी से बात कर कहा कि इससे पहले अध्यक्ष और ईओ को विलंब होने पर ऐसा नहीं किया गया। सदस्यों ने ईओ राजेश चौधरी से बैठक शुरू करने को कहा, लेकिन बैठक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे क्षुब्ध होकर आठ सदस्य उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए। ईओ ने धरने की सूचना प्राधिकृत अधिकारी स्थानीय निकाय एडीएम को दी।

शाम लगभग सवा चार बजे एसडीएम गोला विनोद कुमार गुप्ता से सदस्यों ने बताया कि सफाई, पथ प्रकाश, जलभराव जैसी छोटी-छोटी समस्याएं तक हल नहीं हो पा रही हैं। फिर एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद सदस्यों ने शाम पौने पांच बजे धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed