{"_id":"680291f0c8d6d34103075e1c","slug":"member-of-councils-sons-head-broken-report-filed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-143819-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सभासद के पुत्र का सिर फोड़ा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सभासद के पुत्र का सिर फोड़ा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
धौरहरा। धौरहरा नगर पंचायत के बारिन टोला सभासद के पुत्र पर सरे बाजार कुछ दबंगों ने हमला कर सिर फोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बारिन टोला निवासी सभासद पप्पू बारी का पुत्र छोटा राजा बाजार में सब्जी खरीदने गया था। वहां मौजूद आरोपी कल्लू, मरिहा और फूले मिल गए। उसे रोककर अभद्रता करने लगे। जब राजा ने विरोध किया तो उसे सरेबाजार लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे। इस दौरान एक डंडा उसके सिर पर लग गया, जिससेे उसका सिर फट गया और वह गिर गया। यह देख आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर सभासद का बड़ा बेटा पवन मौके पर पहुंचा और भाई को उठाकर कोतवाली लाया।
पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी धौरहरा भेजा। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्र ने बताया रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों को गिरफ्तार कर ली गई है। संवाद