फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   meeting today

गन्ना भुगतान को लेकर किसानों की महापंचायत आज

Mon, 29 Dec 2014 12:34 AM IST
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी) Updated Mon, 29 Dec 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानाें की महापंचायत सोमवार को सहकारी गन्ना विकास समिति में होनी है। इसमें किसानों की भारी भीड़ जुटने के साथ ही आंदोलन की संभावनाएं भी हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि किसान मजदूर संगठन ने अभी हाल ही में तहसील में गन्ना मूल्य भुगतान अभी तक न किए जाने के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के बाद किसानों को एक ज्ञापन देना था, जिसको लेकर उनकी तहसील के अधिकारियों से नोकझोंक भी हो गई थी और इससे गुस्साए किसानाें ने ज्ञापन को जला डाला था। इस रवैए के खिलाफ किसानाें ने 29 दिसंबर को सोसायटी में एक महापंचायत बुलाई थी। महापंचायत में आने के लिए खूब प्रचार-प्रसार भी कराया गया। उम्मीद है कि इसमें किसानाें की भारी भीड़ उमडे़गी और गन्ना मूल्य भुगतान पर किसान आंदोलन भी कर सकते हैं। किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी मनप्रीत सिंह, हरेंद्र सिंह सोनी आदि ने बताया कि चीनी मिलों को 40 रुपये सीजन के बाद सारे रुपये 14 दिन में देने थे लेकिन करीब एक महीना होने को है और किसानों को मिल ने भुगतान नहीं किया। उन्हाेंने कहा कि किसान उनकी सारी शर्ते मान रहा है तो मिल अपने वायदों से क्यों मुकर रही है। किसान जब गन्ना मूल्य की बात करते हैं तो प्रशासन भी मुंह फेर लेता है। महापंचायत में रणनीति बनाई जाएगी और अपने हक को मांगा जाएगा। मिलों को 14 दिन पर ही भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed