{"_id":"6303c2f2481d613ae46c0f04","slug":"medicines-became-expensive-increased-burden-on-patients-pockets-lakhimpur-news-bly494889449","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी हुईं दवाएं, मरीजों की जेब पर बढ़ा बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगी हुईं दवाएं, मरीजों की जेब पर बढ़ा बोझ
विज्ञापन
20 एलकेएच 29
फ्लायर ...
महंगी हुईं दवाएं, मरीजों की जेब पर बढ़ा बोझ
- दवाओं के दामों में 15 से 20 फीसद तक की बढ़ोतरी
- नवजात को पिलाया जाने वाला दूध भी हुआ महंगा
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। दिन पर दिन बढ़ती महंगाई में अब इलाज कराना भी मुश्किल हो गया है। दवाओं की कीमतों में भी 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है। इसमें ब्लड शुगर से लेकर एंटीबायोटिक दवाओं के साथ नवजात का पिलाया जाने वाला दूध तक शामिल है। दवाओं की कीमत बढ़ने से मरीजों की जेब पर बोझ बढ़ गया हैं। थोक कारोबारी मूल्यों में बढ़ोतरी का कारण भाड़ा, जीएसटी एवं रॉ मैटेरियल के दामों में इजाफा होना बता रहे हैं।
महंगाई निरंतर बढ़ रही है। खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से आम आदमी परेशान है। वहीं दवाओं का मूल्य बढ़ने से उस पर और बोझ बढ़ गया है। कुछ माह पहले जिन दवाओं की कीमत 100 रुपये थी, उनका मूल्य बढ़कर अब 120 से 130 रुपये तक हो गया है। मेडिकल स्टोर संचालक बताते हैं कि पिछले एक दो माह में हर तरह की दवाओं के मूल्यों पर 10 से 20 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। इसमें पेट दर्द, बुखार, शुगर, त्वचा रोग, डिहाइड्रेशन सहित बच्चों को पिलाने वाला दूध तक शामिल है।
दामों में बढ़ोतरी होने से मल्टी विटामिन ए टू जेड 105 की जगह 125 रुपये, सूमो 106 की जगह 124, डाईजीन 20 से बढ़कर 22 रुपये, मेट्रोजिल 22 से 24 रुपये एवं बच्चों को पिलाया जाने वाला लेक्टोजेन का मूल्य 475 से बढ़कर 495 हो गया है।
विज्ञापन
दवाएं- कीमत पहले- कीमत अब
जिगलिम प्लस- टू, 62,77 (ब्लड शुगर)
रेस्टेक्लिन- 500, 32, 35.39 (एंटीबायोटिक)
बिटनोवेट 45,50 (त्वचा संक्रमण)
लेक्टोजेन- 475, 495 (नवजात को पिलाने वाला दूध)
पेंटॉप-डी, 99, 106 ( एसीडिटी गैस)
सूमो, 106, 124 (दर्द निवारक, बुखार)
डाइजीन, 20, 22 (एसीडिटी निवारक)
मेट्रोजिल, 22, 24 (दस्त)
ए टू जेड, 105,125 (मल्टी विटामिन )
विटामिन-ई, 33, 36
एम्लोकाइंड-एटी, 40, 44.70
रॉ मैटेरियल से लेकर जीएसटी एवं भाड़ा बढ़ने के कारण दवाओं के दामों में 10 से लेकर 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। वहीं प्रत्येक सीरप पर भी पांच रुपये तक बढ़ गए हैं।
- शरद मेहरोत्रा, जिला मंत्री केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन