{"_id":"579a3f404f1c1bf62e21eb5d","slug":"mdm-old-grain-to-be-given-to-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम के लिए स्कूलों को दिया जा रहा पुराना अनाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम के लिए स्कूलों को दिया जा रहा पुराना अनाज
अमर उजाला ब्यूरो-निघासन।
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
mid day
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफएसडीए टीम की सैंपलिंग में हुआ खुलासा
डीएम के आदेश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने गुरुवार को कई स्कूलों में अनाज की सैंपलिंग की है, जिसमें करीब तीन साल पुराना अनाज कोटेदार द्वारा भेजने का खुलासा हुआ है। बुद्धापुरवा के प्राथमिक स्कूल के अनाज में कीड़े मिले हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक वर्मा ने गुरुवार को बिहारीपुरवा प्राथमिक स्कूल में छापा मारा। इस स्कूल में पुराना चावल और गेहूं मिला। इसके बाद बुद्धापुरवा के स्कूल में अनाज और तेल की सैंपलिंग की गई। इस स्कूल के अनाज में कीड़े मिलने पर आनाज प्रयोग करने से मना कर दिया गया। अदलाबाद के प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में गंदगी, पुराना तेल, खराब मसाला पाया गया। लालपुर के प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनाज की गुणवत्ता चेक की गई। निरीक्षण में सभी स्कूलों में करीब चार साल पुराना गेहूं और चावल मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि एमडीएम के लिए नियमानुसार कोटेदारों को इसी वर्ष का अनाज सप्लाई करना चाहिए। पुराना अनाज खराब होने के कारण बदबू देने लगता है। बुद्धापुरवा में तेल की गुणवत्ता सही न मिलने पर तेल का सैंपल भी लिया गया। सभी स्कूलों की जांच रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी गई है। अनाज के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे।