फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mau teacher committed suicide by lying on the railway track

Lakhimpur Kheri News: मऊ के शिक्षक ने पटरी पर लेटकर की आत्महत्या

Wed, 24 Jul 2024 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Mau teacher committed suicide by lying on the railway track
लखीमपुर खीरी। मऊ जिले के मितानपुर सूरजपुर के रहने वाले 50 साल के शिक्षक ने लखीमपुर शहर के बीचोंबीच रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरी पर लेटकर आत्महत्या कर ली। करीब 11 बजे गोमती एक्सप्रेस से शिक्षक की गर्दन धड़ से अलग हो गई। ट्रेन गुजरने के बाद धड़ से अलग शव देखकर लोगों की रुह कांप गई और मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

कोतवाली और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पैंट की जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी शिनाख्त हुई। दस्तावेजों के आधार पर युवक की शिनाख्त हरिकेश 50 पुत्र काली चरण निवासी मितानपुर सूरजपुर, मऊ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से मऊ से लखीमपुर तक का टिकट भी बरामद हुआ। जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

जीआरपी एसओ रामसहाय सिंह ने बताया कि मृतक की जेब से एक पुराना टिकट मिला है जो कि मऊ से लेकर लखनऊ तक का है। मृतक शिक्षक बताया जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वह लखीमपुर कब आया, किस काम से आया, ऐसे तमाम सवाल हैं, जिनके जवाब मिलना शेष हैं। जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर शाम को हरिकेश के परिवार के लोग लखीमपुर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिकेश की जेब से बरामद हुआ फोन, मिले 850 रुपये

लखीमपुर। रेलवे पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के उपनिरीक्षक शिवम कुमार यादव, सिपाही योगेश कुमार प्लेटफार्म पर निगरानी कर रहे थे कि उन्हें घटना के बाबत सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर व्यक्ति की तलाशी ली गई तो पैंट की जेब से मोबाइल बरामद हुआ। दूसरी जेब से 850 रुपये मिले। बस का टिकट भी मिला। हरिकेश ने मड़ियावां से सीतापुर बस से सफर किया। वह किसी अन्य वाहन से लखीमपुर आए होंगे। उने पास से एक रेल टिकट 15 जुलाई का मिला, जोकि लखनऊ से बनारस का था। 17 जुलाई को बनारस से लखनऊ का सफर किया, इसका भी टिकट बरामद हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed