{"_id":"e0efbdcb2e85edc4b736c8e8ceb14a5d","slug":"maths-challenge-students-show-talent-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैथ्स चैलेंज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैथ्स चैलेंज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सीबी सिंह गौड़ मेमोरियल सीनियर सेकेंड्री कॉलेज में मैथ्स चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के 1002 विद्यार्थियों ने शामिल होकर प्रतिभा दिखाई। इनमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को 23 दिसंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।
मैथ्स चैलेंज प्रतियोगिता में सीबी सिंह गौड़ स्कूल के अलावा डानबास्को, लखनऊ पब्लिक स्कूल, अजमानी इंटरनेशनल, अजमानी पब्लिक स्कूल, पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्यामंदिर बालिका इंटर कॉलेज, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, पाल इंटरनेशनल, चिल्ड्रेंस एकेडमी, ग्रीन फील्ड एकेडमी, केंद्रीय विद्यालय, कस्बा गोला तथा अन्य कस्बों के 25 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शामिल होकर प्रतिभा दिखाई। यहां प्रथम पाली में कक्षा 6 से 8 तक के 552 और दूसरी पाली में कक्षा नौ से इंटर तक में 450 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का संचालन सीबी सिंह गौड़ स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश सिंह गौड़ ने किया। इसमें दोनों वर्गों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने विद्यार्थियों को नकद धनराशि तथा प्रमाणपत्र देकर 23 दिसंबर को महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्म दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।