फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mathematics Fair and Culture Festival started with a colourful programme.

Lakhimpur Kheri News: रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ गणित मेला और संस्कृति महोत्सव

Fri, 03 Oct 2025 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mathematics Fair and Culture Festival started with a colourful programme.
कार्यक्रम के दौरान आरती करते अति​थि। स्रोत : कॉलेज
लखीमपुर खीरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीबीएसई बोर्ड में क्षेत्रीय गणित मेला और संस्कृति महोत्सव का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने श्रीराम-सीता विवाह से संबंधित लोक नृत्य आजु मिथिला नगरिया निहाल सखियां प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


तीन दिनी इस आयोजन में संस्कृति ज्ञान शिक्षक पत्र वाचन, वैदिक गणित प्रश्न मंच, गणित प्रदर्शन, मूर्तिकला, कथा कथन और प्रयोगात्मक प्रतियोगिताएं कई आयु वर्गों में आयोजित की जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में सभी वर्ग के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वैदिक गणित और संस्कृति का यह संगम छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में अभूतपूर्व कदम है। मुख्य अतिथि विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद ने कहा कि यह आयोजन छात्र-छात्राओं में न केवल गणितीय कौशल का विकास करेगा बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति से भी गहराई से जोड़ने का कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में एमएलसी अनूप गुप्ता, डॉ. सौरभ मालवीय, प्रबंधक रवि भूषण साहनी, प्रबंधक विमल अग्रवाल, प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान, प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान आरती करते अतिथि। स्रोत : कॉलेज

कार्यक्रम के दौरान आरती करते अतिथि। स्रोत : कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed